8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉर्डर पार से हेरोइन लेकर आया ड्रोन धराशायी, 8 करोड़ की हेरोइन बरामद

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की सतर्कता के चलते ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आई हेरोइन की खेप तस्करों के हत्थे चढ़ने से बच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
1 minute read
Google source verification
bsf_image_.jpg

भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की सतर्कता के चलते ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आई हेरोइन की खेप तस्करों के हत्थे चढ़ने से बच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ड्रोन की यह खेप आने से दो दिन पहले ही पुलिस और बीएसएफ ने केसरीसिंहपुर क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से संयुक्त सर्च अभियान चलाया था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात किसी समय पाकिस्तान से हेरोइन की खेप लेकर आया एक ड्रोन भारत- पाक सीमा से सटे गांव 40 पीएस के एक खेत में गिर गया। बीएसएफ को गुरुवार सुबह नियमित सर्च अभियान के दौरान खेत में क्षतिग्रस्त ड्रोन मिल गया। ड्रोन को कब्जे में लेकर इससे बंधी कपड़े की पोटली को खोला गया तो 2 पैकेट में बंधी 1 किलो 708 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

यह भी पढ़ें : क्या रविंद्र सिंह भाटी वापस लेंगे नामांकन...? भाजपा-कांग्रेस के इस सीट से छूट रहे पसीने

बीएसएफ की ओर से घटना की जानकारी समेजा पुलिस थाने में देने पर अनूपगढ़ पुलिस अधीक्षक रमेश मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भंवरलाल, पुलिस उप अधीक्षक अन्नू बिश्नोई व थाना प्रभारी विकास बिश्नोई ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायाजा लिया। हेरोइन की खेप की डिलीवरी लेने के लिए पंजाब के ड्रग माफिया से जुड़े तस्करों की इलाके में मौजूदगी होने की संभावना के चलते पुलिस व बीएसएफ ने संयुक्त रूप से मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी करवाई। डिलीवरी लेने के लिए आए तस्करों की धरपकड़ के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश भी दी गई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीमा पार से हेरोइन तस्करी की घटना को लेकर बीएसएफ ने समेजा कोठी पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले को अमृतसर-जामनगर हाइवे से जोड़ने की मांग, व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी