4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मदरसे के बच्चों व मुस्लिम समाज की महिलाओं ने निकाला पाक के खिलाफ रोष मार्च

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
Google source verification
pak

मदरसे के बच्चों व मुस्लिम समाज की महिलाओं ने निकाला पाक के खिलाफ रोष मार्च

पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
श्रीगंगानगर. कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को शहर के वार्ड नंबर पांच स्थित मदरसे के बच्चों व मुस्लिम महिलाओं ने श्रद्धांजलि दी और इलाके में पाकिस्तान के खिलाफ रोष मार्च निकाला। वहीं पाक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
वार्ड नंबर चार की पार्षद आशा खटीक व सुभाष खटीक ने बताया कि वार्ड पांच में स्थित मदरसे के बच्चों व उनके परिजनों की ओर से पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवानों को मौन रखकर नमन किया और उनको श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद मदरसे के बच्चों की ओर से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लिखी तख्तियां हाथों में लेकर रोष मार्च निकाला गया। इस दौरान बच्चों के साथ मुस्लिम समाज की महिलाएं भी शामिल हुई। रोष मार्च में बच्चे व महिलाएं पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान बच्चे व महिलाओं ने पाक को सबक सिखाने की मांग भी की। रोष मार्च मदरसे से शुरू होकर केदार चौक होते हुए वार्ड में निकाला गया। रोष मार्च के दौरान बच्चों में काफी जोश रहा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग