4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maha Shivaratri 2019- महाशिवरात्रि पर शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज

महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri 2019) पर सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा।
less than 1 minute read
Google source verification
Maha Shivaratri 2019

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में बम-बम भोले की गूंज

-सुबह से लगा महादेव के भक्तों का तांता
श्रीगंगानगर.

महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri 2019) पर सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। शिव को प्रिय दिन सोमवार को शिवरात्रि होने से भक्तों का उत्साह दोगुना हो गया है। सुबह करीब पांच बजे से ही शिवालयों में श्रद्धालु पहुंचने लगे। नेहरू पार्क के निकट स्थित प्राचीन शिवालय में सुबह से लगी श्रद्धालुओं की कतारें पूरे दिन बनी रही। जहां एक ओर श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक करने में व्यस्त थे वहीं सेवादार व्यवस्थाएं बनाने में जुटे थे।

कुछ इसी तरह के हालात शहर के हनुमानगढ़ मार्ग स्थित श्री नागेश्वर महादेव ज्योतिर्लिंग मंदिर के थे। इस मंदिर के बाहर ही पुष्प, विल्वपत्र आदि की दुकानें सजी थीं वहीं मंदिर के अंदर श्रद्धालु महादेव का जलाभिषेक कर रिझाने में जुटे थे।

शहर के अन्य शिव मंदिरों चहल चौक स्थित गौरीशंकर मंदिर, एसएसबी मार्ग स्थित महादेव मंदिर, जी ब्लॉक पार्क स्थित शिव मंदिर, श्री सनातनधर्म गायत्री संस्कृत महाविद्यालय परिसर स्थित श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर, कल्याण भूमि के निकट स्थित भूतनाथ मंदिर, हाउसिंग बोर्ड स्थित शिवालय सहित शहर के कई प्रमुख शिव मंदिरों में पूरा दिन श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम बना रहा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग