4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छठ महापर्व में उमड़ी श्रद्धा, बही भजनों की सरिता

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Chhath festival

छठ महापर्व में उमड़ी श्रद्धा, बही भजनों की सरिता

छठ महापर्व में उमड़ी श्रद्धा, बही भजनों की सरिता
अस्त होते सूर्य को दिया अध्र्य, आज देंगे प्रात: अध्र्य

श्रीगंगानगर। छठ महापर्व में मंगलवार को श्रद्धा उमड़ी। इसके चलते सभी में खूब उत्साह है। विभिन्न संस्थाओं ने महापर्व को मनाने के लिए जोरदार तैयार की। तीन पुली के पास नहर किनारे विधि-विधान से पूजन किया गया, अस्त होते सूर्य को अध्र्य दिया गया। देर शाम को भजनों की सरिता बही एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव को यादगार बनाया। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस ने भी पर्याप्त बंदोबस्त किए।

मिथिला डाला छठ पूजा सेवा समिति की ओर से तीन पुली, जेड माइनर पर दोपहर को हवन यज्ञ रहा, उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा संध्या अध्र्य एवं आरती का आयोजन रहा। अध्यक्ष विनोद साहू एवं उनकी टीम व्यवस्थाओं में जुटी रही। छठ पूजा सेवा समिति तीन पुली के नजदीक गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल के सामने छठ पर्व मनाया।

इसके अध्यक्ष एडवोकेट उमेश चौधरी के अनुसार छठ मइया की पूजा में समाजसेवी सीताराम शेरेवाला एवं अन्य अतिथि शामिल हुए, उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया। मिथिला सेवा समिति के तत्वाधान में मंगलवार को महोत्सव के चलते जेड माइनर पर अनेक कार्यक्रम हुए। अध्यक्ष डॉ. शगुनसिंह महात्मा के अनुसार दोपहर को महोत्सव के उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रि जागरण रहा।

छठ महोत्सव के चलते बुधवार को भी अनेक आयोजन रहेंगे। संस्थाएं इनकी सफलता के लिए कई दिनों से जुटी हुई हैं। सुबह जल्दी प्रात: अध्र्य रहेगा। मंगलवार को नहर के किनारे श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला दोपहर पहले शुरू हो गया, यह क्रम लगातार जारी रहा। महिलाओं का उत्साह तो देखते ही बनता था। छोटे-छोटे बच्चे भी उल्लास के साथ महोत्सव में शामिल हुए। समूचे क्षेत्र में विशेष सफाई एवं सजावट की गई। गुबारे, खिलौने एवं अन्य सामान वालों की खूब बिक्री हुई।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग