4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उत्साह से लबरेज रही क्रिसमस की शाम

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
christmas

उत्साह से लबरेज रही क्रिसमस की शाम

-शहर के सक्रेर्ड हार्ट चर्च में हुए आयोजन
-शाम से ही पहुंचने लगे लोग
श्रीगंगानगर. तेज सर्दी के बाद सोमवार को क्रिसमस की शाम शहरवासियों के लिए आस्था और उल्लास का केंद्र रही। शहर के विभिन्न हिस्सों से इसाई समुदाय के लोग शाम ढलने के साथ ही चर्च की ओर बढऩे लगे थे। देर रात तक बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग चर्च पहुंचे चुके थे। तेज सर्दी के बावजूद लोगों में उत्साह ठाठे मार रहा था । देर रात तक लोगों का पहुँचने का क्रम जारी था
रोशनी से सजा चर्च
चर्च को रोशनी से जबर्दस्त सजाया गया था। सजावट देखने लायक थी। हर आगंतुक को चर्च में मौजूद लोग ‘हैप्पी क्रिसमस’ कहकर उसका स्वागत कर रहे थे। चर्च के फादर जोबी ने बताया कि देर रात चर्च में प्रार्थना सभा होगी। इसके बाद शुरू होगा आयोजनों का दौर। रात बारह बजे केक काटने के साथ आयोजन होंगे तथा देर रात ईसाई समुदाय के लोग आयोजन में शामिल होंगे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग