30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : भ्रष्टाचार की शिकायत, जांच नहीं होने पर कलक्टर खफा

सादुलशहर क्षेत्र के केरा चक में चालीस हजार रुपए मांगने की शिकायत होने के बावजूद करीब तीन महीने तक जांच नहीं कराने पर जिला कलक्टर ने नाराजगी जताई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 9 Nov 2017, 8:19 PM IST

climate

climate

श्रीगंगानगर.

सादुलशहर क्षेत्र के केरा चक में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर चालीस हजार रुपए मांगने की शिकायत होने के बावजूद करीब तीन महीने तक जांच नहीं कराने पर जिला कलक्टर ने नाराजगी व्यक्त की है।गुरुवार को कलक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान कलक्टर ज्ञानाराम ने इस गांव के ओमप्रकाश पुत्र श्रीकृष्णलाल के आवेदन जमा करने के एवज में चालीस हजार रुपए मांगने की शिकायत पर जांच के बारे में फीडबैक लिया। वहां संबंधित अधिकारियों ने इसे महज शिकायत की बात कही। ऐसे में कलक्टर ने पूछ लिया कि यदि महज शिकायत थी तो जांच की या नहीं। जांच की गई तो संबंधित शिकायतकर्ता के बयान लिए या नहीं। ये सवाल सुनकर अधिकारी कुछ नहीं बोल पाए। इस संबंध में जिला परिषद सीईओ विश्राम मीणा ने मामले की जांच की बात कही। इस पर कलक्टर ने प्रकरण की जांच सादुलशहर उपखण्ड अधिकारी को सौंपी।

Video : तीन दिन से चिकित्सक नहीं आए, अस्पताल में रोगी बेहाल


शहर के पड़ौसी फिर पीने को पानी नहीं

गांव 6 जैड ए के ग्रामीणों ने जनसुनवाई के दौरान जनता जल योजना के तहत पीने के पानी की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि शहर से सटे उनके ग्रामीण इलाके में पीने का पानी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के अलावा कई कॉलोनियों के लोगों को मजबूरन पानी के कैम्पर खरीदने पड़ रहे है। पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए जिला परिषद सीईओ मीणा ने जल्द समाधान करने की बात कही।


पति की मौत के बावजूद नहीं मिला मुआवजा

गांव 14 पीएस निवासी जसमीन कौर ने जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसमें बताया कि उसके पति मलकीत सिंह जलदाय विभाग में संविदा कर्मी थे। मौत के बाद परिवार को मुआवजा नहीं मिला। उसने बताया कि जलदाय विभाग में वह कई चक्कर काट चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। कलक्टर ने जांच के आदेश किए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग