4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तमाशा दिखाने को गड्ढे में बंद हुए व्यक्ति की मौत, साथी दफन कर भागे

- पुलिस ने शव को निकलवाया
2 min read
Google source verification
death

तमाशा दिखाने को गड्ढे में बंद हुए व्यक्ति की मौत, साथी दफन कर भागे

श्रीगंगानगर.

लालगढ़ जाटान थाना इलाके में गांव गणेशगढ़ में तमाशा दिखाने के दौरान गड्ढ़े में बंद हुए एक व्यक्ति की बुधवार रात को मौत हो गई। उसके साथी शव को कब्रिस्तान के पास खेत मेंं दफनकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह जब पुलिस को यह पता चला तो मामले की पड़ताल की और शव को कब्र से बाहर निकलवाया। इसको लेकर गांव में सनसनी फैल गई। शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।


सीओ ग्रामीण दिनेश मीणा ने बताया कि गांव गणेशगढ़ में श्रीगंगानगर के राधेश्याम, राहुल व नरेश कई दिन से साइकिल चलाकर तमाशा दिखा रहे थे। मंगलवार शाम को तमाशा दिखाने के लिए वहां एक गड्ढा खोदा गया और उसमें नरेश को उतारकर ढंक दिया गया। बुधवार रात को जब गड्ढे में देखा तो दम घुटने से नरेश की मौत हो चुकी थी। राधेश्याम व राहुल ने चुपचाप ही नरेश का शव गड्ढे से निकालकर बोरी में डाला और कब्रिस्तान के पास रणधीर सिंह के खेत में ले जाकर दफन कर दिया। नरेश को दफन करने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। यह घटना किसी ग्रामीण ने देख ली।

इस मामले की सूचना पुलिस तक पहुंच गई। मामले की सूचना मिलने पर ग्रामीण सीओ दिनेश मीणा, थाना प्रभारी तेजवंत सिंह मय जाब्ते के गांव पहुंच गए। यहां पुलिस ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी ली। पुलिस को पता चला कि नरेश के शव को कब्रिस्तान के पास खेत में दफन किया गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एसडीएम को मौके पर बुलाया और एसडीएम की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि राधेश्याम व राहुल की पहचान हो चुकी है, जो श्रीगंगानगर के रहने वाले हैं लेकिन अभी मृतक रमेश के परिजनों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस राधेश्याम व राहुल की तलाश कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग