
करीब नौ दिन पूर्व राजस्थान लोक परिवहन सेवा की बस की टक्कर लगने से गम्भीर रूप से घायल सरजीत ङ्क्षसह की सोमवार को बीकानेर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों तथा रिश्तेदारों ने बस के चालक एवं पुलिस कार्यप्रणाली के प्रति रोष व्यक्त किया तथा परिजन एवं अन्य लोग पुलिस थाना में पहुंचे। ज्ञापन देकर दुर्घटना करने वाले लोक परिवहन निगम की बस के चालक को गिरफ्तार करने तथा बस को सीज करने की मांग पुलिस के समक्ष रख दी। साथ ही पुलिस को चेतावनी दे डाली कि अगर आरोपित बस चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पुलिस थाना के समक्ष धरना लगा दिया जाएगा।
ज्ञात रहे शहर के वार्ड नंबर 3 निवासी सरजीत ङ्क्षसह 29 मई को साइकिल पर जा रहा था कि रास्ते में लोक परिवहन निगम की बस की टक्कर से घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु बीकानेर रैफर किया गया था। बीते रोज सोमवार शाम 4 बजे बीकानेर के पी.बी.एम. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में मृतक सरजीत ङ्क्षसह के भतीजे सरूप ङ्क्षसह पुत्र महेंद्र ङ्क्षसह ने मंगलवार को पुलिस थाने में ज्ञापन देकर 31 मई को दर्ज हुए दुर्घटना के मुकदमे में शाम 4 बजे तक आरोपित की गिरफ्तारी तथा बस को सीज करने की मांग की है।
ज्ञापन में पुलिस को चेतावनी दी की यदि आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मृतक के शव को थाने के सामने रख कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर सरूप ङ्क्षसह के अलावा वार्ड पार्षद राजकुमार नायक, पेमाराम नायक, रमनदीत ङ्क्षसह, कुलदीप ङ्क्षसह गिल, मनोज आसेरी, गुरदीप ङ्क्षसह, नक्षत्र ङ्क्षसह, सर्वजीत ङ्क्षसह, कुलविंद्र ङ्क्षसह, बलकार ङ्क्षसह, हरजीत ङ्क्षसह, कलवंत ङ्क्षसह, दर्शन ङ्क्षसह तथा कुलदीप ङ्क्षसह सहित अन्य लोग मौजूद थे। ज्ञापन में लिखा गया है कि उसके चाचा को लोक परिवहन निगम की बस के चालक ने तेज गति तथा लापरवाही से बस चलाते हुए टक्कर मार दी थी। सरूप ङ्क्षसह ने कहा कि 31 तारीख को इस सबंध में मुकद्मा दर्ज करवा दिया था, मगर अभी तक पुलिस ने लोक परिवाहन निगम की बस तथा चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
दूसरी ओर सुरजीत ङ्क्षसह की मृत्यु होने पर एवं उसके परिजनों द्वारा धरने की चेतावनी देने पर पुलिस हरकत में आई और आरोपित बस चालक को राऊंड-अप कर लिया तथा उक्त बस को भी पुलिस थाना में ले आई।
Published on:
07 Jun 2017 07:21 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
