4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तब ऐसा क्या हुआ कि भाजपा जिलाध्यक्ष को घेर कर सुनाई खरी खरी

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
less than 1 minute read
Google source verification
election

तब ऐसा क्या हुआ कि भाजपा जिलाध्यक्ष को घेर कर सुनाई खरी खरी

श्रीगंगानगर। भाजपा हाइकमान ने विधानसभा चुनाव में श्रीगंगानगर की हॉट सीट से विनीता आहुजा को उम्मीदवार घोषित करने के करीब सौलह घंटे के बाद पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और टिकट के प्रबल दावेदार प्रहलाद टाक के समर्थकों का सब्र उस समय टूट गया जब श्रीगंगानगर के सुखाडिय़ा सर्किल के पास टाक की मार्बल दुकान पर एकत्र हुई भीड़ के दौरान समझाइश करने के लिए पहुंचे पार्टी जिलाध्यक्ष हरीसिंह कामरा।

जिलाध्यक्ष ने टाक के साथ वार्ता करने की चाह रखी तो वहां एकत्र समर्थकों ने जमकर नारेबाजी करने लगे। कामरा का कहना था कि टिकट के लिए योग्य तो प्रहलाद टाक थे, टाक जैसा कार्यकर्ता किसी भी दल को नहीं मिलेगा।

पार्टी के लिए प्रत्येक बूथ टीम गठित करने के लिए टाक का सहयोग कभी भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन टाक को टिकट काटने का फैसला हाईकमान का है न कि उनका। उन्होंने कभी भी विनीता आहुजा को टिकट देने की सिफारिश नहीं की। यह सुनकर वहां समर्थकों को गुस्सा उस समय ज्यादा हो गया जब जिलाध्यक्ष कामरा ये बोले कि टाक को सब बातें भूलकर अधिकृत घोषित प्रत्याशी के साथ प्रचार में लगना चाहिए। समर्थकों ने जमकर भड़ास निकाली। खरी खोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

यहां तक कि भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रीना महंत, भाजपा एससी एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमी नायक, श्रमिक नेता किशोरी सिवान ने एक स्वर में टाक को निर्दलीय चुनाव लडऩे के लिए समर्थन देने की घोषणा की। कामरा के साथ पार्टी जिला महामंत्री उम्मेद सिंह ने समझाइश की बात कही तो टाक समर्थकों ने टका सा जबाब दिया। इससे पहले टाक ने अपने समर्थकों से चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयारी करने की बात कही।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग