
घडिय़ों की दुकान के गोदाम में आग से मचा हडक़ंप, सैंकड़ों घडिय़ां नष्ट
गोलबाजार के समीप हुआ हादसा
श्रीगंगानगर. शहर में गोल बाजार में घडिय़ों की दुकान के ऊपर गोदाम में बुधवार रात करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने से दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में गोदाम में रखी सैंकड़ों घडिय़ां नष्ट हो गई।
दमकलकर्मियों ने बताया कि गोल बाजार में बुधवार रात को करीब आठ बजे कमल कुमार की कमल वॉच कंपनी की दुकान के ऊपर उसके गोदाम में ईनर्वटर के तारों में स्पार्र्किंग होने से लाइट आ जा रही थी। इस पर दुकानदार ने एमसीवी बंद कर दी और दौबारा चलाई तो बिजली आ गई।
इसके बाद दुकान पर काम करने वाला एक युवक ऊपर गोदाम में सामान लेने गया तो वहां धुआं निकलता दिखाई दिया और देखते-देखते ही घडिय़ों के डिब्बों ने आग कपड़ ली। शोर करने पर आसपास के दुकानदारों में हडक़ंप मच गया। लोग दुकान के सामने जमा हो गए। मामले की सूचना रमेश मिड्ढा ने दमकल को दी।
मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी अजीज मोहम्मद, राजेन्द्र कुमार, रोहित साहरण, संदीप वर्मा व राकेश बिश्नोई आदि ने एक गाड़ी पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग लगने से सैंकड़ों घडिय़ां नष्ट होने के बारे में बताया जा रहा है।
Published on:
15 Nov 2018 12:16 am
