4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बींद राजा वोट देण नै चाल्या….

अनूपगढ़.
less than 1 minute read
Google source verification
Loksabha election-2019

बींद राजा वोट देण नै चाल्या....

-शादी से पहले बारातियों के साथ दूल्हा पहुंचा वोट देने
-बाराती बोले, हमारा उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना

राजस्थानी में एक फिल्म बनी थी, बीनणी वोट दैण नै चाली। कुछ ऐसा ही वाकया सोमवार को लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान क्षेत्र के गांव २७ ए में हुआ। यहां गांव के भूपेंद्र का विवाह सोमवार को ही है। दूल्हे राजा शादी के लिए तैयार हुए। सुबह बारात पास ही रोझड़ी गांव के लिए रवाना होनी थी लेकिन दूल्हे राजा शादी से पहले वोट को महत्व देते हुए मतदान करने के लिए मतदान केंद्र पर पहुंच गए। अकेले दूल्हा ही नहीं उसके साथ परिवार के कई अन्य लोग भी वोट देने के लिए पहुंचे।
इन बारातियों का कहना था कि लोकतंत्र में मतदान हमारा अधिकार है। ऐसे मेें वोट देना जरूरी है। हमारा उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत बनाना है। इसके लिए हम बारात रवानगी से पहले ही वोट देने पहुंचे हैं। परिवार के सभी सदस्य मतदान करने के लिए आए हैं।
दूल्हे का इस तरह मतदान के लिए पहुंचना लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा वहीं लोगों का कहना था कि लोकतंत्र में मतदान को महत्व देने वाले जागरुक मतदाताओं के कारण ही बेहतर प्रतिनिधियों को चुना जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग