
Rajasthan Loksabha Election Result 2019: श्रीगंगानगर में भाजपा सात हजार से अधिक वोट से आगे
लोकसभा चुनाव के दौरान गुरुवार को श्रीगंगानगर लोकसभा क्षेत्र में एक बार फिर कमल खिला। भाजपा के निहालचंद ने कांगे्रस के भरतराम को पराजित किया। सुबह मतगणना शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह ठाठें मारने लगा। मतगणना के दौर आगे बढऩे के साथ ही स्थिति स्पष्ट होने लगी। भाजपा के निहालचंद को को चार लाख से अधिक मतों से विजयी घोषित किया गया।
इससे पहले सुबह मतगणना की शुरुआत में पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी निहालचंद ने बढ़त बना ली थी जो कि अंत तक बरकरार रही। प्रत्येक राउंड के साथ ही मतगणना केंद्र के बाहर उपस्थित उम्मीदवारों के समर्थकों का उत्साह बढ़ता जाता। पूरा दिन ऐसी ही स्थिति रही। अपने प्रत्याशी की जीत के समाचार मिलते ही लोग खुशियां मनाने में व्यस्त हो जाते।
यह रही प्रत्येक राउंड में वोटों की स्थिति
राउंड निहालचंद भरतराम
1 45784 23617
2 94294 49260
3. 142387 74898
4 188218 101922
5 233995 127595
6. 281424 151977
7 328327 180272
8. 380713 207771
9 432983 232298
10. 479242 260336
11 526379 286455
12 575263 312737
13. 623368 337411
14. 669541 360063
15. 716640 385455
16. 756277 406973
17 796314 429884
18 830152 449736
19. 859320 464840
20 879291 476696
21 889870 484164
22. 892744 487597
इसके अलावा निहाल चंद के पक्ष में 4433 और भारत राम के पक्ष में 2602 पोस्टल बैलेट भी पड़े।
Updated on:
23 May 2019 07:31 pm
Published on:
23 May 2019 09:47 am
