9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीगंगानगर: खेत में काम कर रहे राहुल बिश्नोई को उतारा मौत के घाट, सोशल मीडिया कमेंट को लेकर था विवाद; 3 लोगों पर FIR

Sri Ganganagar Crime: घड़साना के 4 एनएम गांव में सोशल मीडिया कमेंट को लेकर चल रही रंजिश के बीच राहुल बिश्नोई की हत्या कर दी गई। परिजनों ने एक युवक समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
sri ganganagar murder case

घड़साना. मृतक राहुल बिश्नोई तथा हत्या करने का आरोपी सचिन भांभू (Photo-Patrika)

श्रीगंगानगर. घड़साना में सोशल मीडिया पर परिवारजन को लेकर किए गए एक कमेंट के बाद शुरू हुआ विवाद सोमवार रात गंभीर वारदात में बदल गया। घड़साना क्षेत्र के लूणिया इलाके के गांव 4 एनएम में राहुल बिश्नोई की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि राहुल और दूसरे पक्ष के बीच पिछले कई दिनों से रंजिश चल रही थी। इसी दौरान राहुल को जान से मारने की धमकियां भी मिलने की बात सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर वारदात में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

आरोपी राहुल को तलाशते हुए घर से खेत तक पहुंचा

परिजनों के अनुसार चक 4 एनएम निवासी राहुल बिश्नोई सोमवार शाम खेत में मूंग की कटाई का काम कर रहा था। इसी दौरान गांव का सचिन पुत्र गोपीराम भांभू जाट एक अन्य युवक के साथ राहुल के घर पहुंचा और उसके बारे में जानकारी ली। परिवारजनों ने बताया कि राहुल खेत में मौजूद है। इसके बाद सचिन अपने साथी के साथ सीधे खेत पहुंच गया। वहां उसने राहुल से बातचीत की और कुछ देर बाद कपड़ों में छिपाया चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंचने लगे। इसी दौरान आरोपी और उसके साथ आया युवक मौके से फरार हो गए।

अस्पताल ले जाते समय राहुल ने तोड़ा दम

राहुल पर हमला होने के बाद शोर सुनकर उसका भाई वकील कुमार तुरंत मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुका था। इसके बाद परिजन गंभीर रूप से घायल राहुल को उपचार के लिए तत्काल घड़साना के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे के इलाज के लिए बीकानेर रेफर कर दिया गया। हालांकि, बीकानेर ले जाते समय रास्ते में ही राहुल ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग