
पुलिस ने किया जिले की मैरिट में आने वाली बेटियों को सम्मानित, प्रोत्साहन स्वरूप दी राशि
चूनावढ़ में थाने में हुआ कार्यक्रम
श्रीगंगानगर. पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जिले की मैरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चूनावढ़ थाने में दो बेटियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उनको प्रोत्साहन स्वरूप राशि भी दी गई।
पुलिस ने बताया कि पुलिस महानिदेशक की ओर से आदेश मिले थे कि सभी थानों में ऐसे विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाए। जिन्होंने वर्ष 2018 में दसवीं, बारहवीं या अन्य परीक्षाओं में जिले की मैरिट सूची में स्थान बनाया हो। इसके लिए मंगलवार को थाने में कार्यक्रम रखा गया। जिसमें थाना प्रभारी परमेश्वर सुथार की ओर से दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सत्र 2017-18 में जिले की मैरिट सूची में नाम दर्ज कराने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें गांव नेतेवाला के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा दिव्या अरोड़ा को कक्षा दसवीं में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया और उसको प्रोत्साहन स्वरूप 650 रुपए भेंट किए गए। इस दौरान छात्रा के परिजन अशोक कुमार व दादी राधादेवी मौजूद थे। इसी प्रकार गांव 27 जीजी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा जसप्रीत कौर को बारहवीं में जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया और प्रोत्साहन स्वरूप 650 रुपए भेंट किए गए। छात्रा के परिजन सुखदेव सिंह व मां जसवीर कौर मौजूद थे।
Published on:
09 Apr 2019 11:23 pm
