4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगानगर की कोमल ने बैडमिंटन के महिला वर्ग में जीता स्वर्ण

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
2 min read
Google source verification
women's

गंगानगर की कोमल ने बैडमिंटन के महिला वर्ग में जीता स्वर्ण

वॉलीबॉल, कैरम, बैडमिंटन और टेबल टेनिस के फाइनल मैच आज
श्रीगंगानगर. गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक एवं स्पेक्ट्रम के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सहकारी खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को कैरम, वॉलीबाल, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले सोमवार को होंगे। इसी दिन सांस्कृतिक संध्या और पारितोषिक वितरण के साथ टूर्नामेंट का समापन होगा। रविवार सुबह मैराथन का आयोजन किया गया।
गंगानगर केंद्रीय सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मीट डायरेक्टर दीपक कुक्कड़ ने बताया कि रविवार को वॉलीबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन व कैरम के शुरूआती मुकाबले से लेकर सेमीफाइनल तक के मैच हुए, जो कि एकेडमी के खेल प्रांगण में खेले गए। कैरम प्रतियोगिता क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अपेक्स बैंक-बी टीम ने बांसवाड़ा को, अलवर से कोटा को, डूंगरपुर ने सवाईमाधोपुर को तथा अपेक्स बैंक ए-टीम ने नागौर को हराकर सेमीफाइलन में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल मैच में अपेक्स बैंक ए-टीम ने अलवर को तथा दूसरे सेमीफाइनल मैच में अपेक्स बैंक ए-टीम ने डूंगरपुर को हराकर अपनी बादशाहत कायम रखी। वर्षों से कैरम का गोल्ड मैडल अपेक्स बैंक की टीम ही जीतती आई है। इस बार भी कैरम का फाइनल मुकाबला अपैक्स बैंक की दोनों टीमों के मध्य ही होगा।
वॉलीबाल के संभाग स्तरीय मुकाबले में चार टीमों ने भाग लिया, इसलिए लीग मैच की बजाय सीधे क्वार्टर फाइनल मैच करवाए गए। प्रथम क्वाटर्रर फाइनल मैच में अजमेर संभाग ने भरतपुर संभाग को, दूसरे क्वार्टर फाइनल में बीकानेर संभाग ने जोधपुर संभाग को, तीसरे क्वार्टर फाइनल में कोटा ने अपेक्स बैंक को तथा चौथे क्वार्टर फाइनल में जयपुर ने उदयपुर संभाग की टीम को पराजित किया। सेमीफाइनल मुकाबले में बीकानेर संभाग ने अजमेर संभाग को तथा जयपुर संभाग ने कोटा संभाग को हराया। वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला सोमवार को बीकानेर और जयपुर संभाग में होगा।
इसी प्रकार टेबल टेनिस का फाइनल मुकाबला सोमवार को कोटा सीसीबी और अपेक्स बैंक की टीम में होगा। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबलों में अपेक्स बैंक ने चूरू सीसीबी और कोटा सीसीबी ने उदयपुर सीसीबी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन के महिला वर्ग में गंगानगर सीसीबी कोमल राजवंशी ने अलवर की मीनू पूनिया को हराकर गोल्ड मैडल जीता। बैडमिंटन के टीम इवेंट में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले सोमवार को होंगे। पहले मैच में डूंगरपुर सीसीबी को मुकाबला भीलवाड़ा सीसीबी से और दूसरे मैच में पाली का मुकाबला जोधपुर सीसीबी की टीम ने होगा। सुबह मैराथन का आयोजन किया गया। यह दौड़ चितलांगिया भवन से मुख्य बाजारों से होते हुए बैंक के मुख्य कार्यालय पहुंची।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग