15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News : स्कूलों में एडमिशन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस तारीख तक ले सकेंगे प्रवेश

School Admission : राज्य के सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षा सत्र 24-25 में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में अब प्रवेश 31 जुलाई तक हो सकेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

School Admission : राज्य के सरकारी तथा गैर सरकारी स्कूलों के शिक्षा सत्र 24-25 में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं में अब प्रवेश 31 जुलाई तक हो सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस बार अभी तक शिविरा पंचांग जारी नहीं किया गया है। इस कारण संस्था प्रधानों में प्रवेश की तिथि को लेकर असमंजस था। हर साल इन कक्षाओं में प्रवेश की तिथि 15 जुलाई होती है,जिसे कई बार बढ़ाया भी जाता रहा है।

यह भी पढ़ें : 90 करोड़ की लागत से चौड़ा होगा एक्सप्रेस-वे, राजस्थान के इस जिले को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेशों के मुताबिक ड्रॉप आउट तथा अनामांकित बच्चों को स्कूल से जोड़ने और सरकारी स्कूलों में नामांकन अभिवृद्धि के लिए प्रवेश तिथि बढ़ाई गई है। डीइओ गिरजेशकांत शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश मिलने पर सभी सीबीइओ को उक्त आदेशों की पालना करने के लिए निर्देशित कर दिया है।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल के दावे को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने किया खारिज, पूर्व सीएम गहलोत ने भी खड़े किए सवाल

आठवीं तक सत्र पर्यंत होंगे प्रवेश

पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक प्रवेश शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत सत्र पर्यंत प्रवेश होते रहेंगे। आदेशों में पहली कक्षा में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को प्रवेशोत्सव एप के माध्यम से चिन्हित करने के बाद सीआरसी मॉड्यूल में मुख्य धारा से जोड़े जाने के निर्देश संस्था प्रधानों को दिए गए हैं। गौरतलब है कि कक्षा 1 के लिए प्रवेश सीधे शाला दर्पण पर नहीं किए जाने हैं। इस कक्षा में प्रवेश, पहले प्रवेशोत्सव एप के माध्यम से होना है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग