4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजीयन में अटकी मूंग व मूंगफली की सरकारी खरीद

https://www.patrika.com/-sri-ganganagar-news/
2 min read
Google source verification
 registration

पंजीयन में अटकी मूंग व मूंगफली की सरकारी खरीद

किसानों ने खरीद कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है

सूरतगढ़. मूंग व मूंगफली की सरकारी खरीद कार्य पंजीयन नहीं होने के चक्कर में फंस गया है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा किसानों को उठाना पड़ रहा है। किसानों की माने तो मूंग व मूंगफली की खरीद नहीं होने से बार बार क्रय विक्रय सहकारी समिति व प्रशासनिक अधिकारियों के यहां चक्कर काटने पड़ रहे हैं। किसानों ने खरीद कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

नई धानमण्डी में मूंग की सरकारी खरीद क्रय विक्रय सहकारी समिति के माध्यम से16 अक्टूबर व मूंगफली की सरकारी खरीद कार्य 18 अक्टूबर को विधिवत रुप से शुरू हुआ। इस बार मूंग 6,975 व मूंगफली 4890 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से क्रय हो रही है। क्रय विक्रय सहकारी समिति के आंकड़ों पर नजर डाले तो 17 दिसम्बर तक मूंग की 6010 बोरी तथा मूंगफली की 29,655 बोरी खरीद हुई। वही मण्डी में अबतक मूंगफली के 800 बोरी व मूंग की 275 बोरी का उठाव हो चुका है।

पंजीयन कार्य अटका
मूंग व मूंगफली की सरकारी खरीद पंजीयन नहीं होने से अटक गई है। गत सीजन में मूंग व मूंगफली की 95 हजार बोरी खरीद हुई थी। जबकि इस बार खरीद कछुआ चाल से हो रही है। इस वजह से उठाव फर्म को भी चिंता बढ़ गई है।

किसानों में बढ़ रहा रोष
मण्डी में मूंग व मूंगफली की सरकारी खरीद शुरु हुई थी तब किसानों को बिना किसी व्यवधान के खरीद कार्य पूर्ण होने की उम्मीद थी। करीब दस दिन तक पंजीयन कार्य नहीं हो रहा है। इस वजह से मूंग व मूंगफली की सरकारी खरीद कार्य भी अटक गया है। किसानों का कहना है कि नवगठित राज्य सरकार किसानों की समस्या को गंभीरता से नहीं ले रही है। सरकारी खरीद पुन: शीघ्र शुरू नहीं हुई तो इस मुद्दे को लेकर आंदोलन किया जाएगा।

नहीं हो रहा पंजीयन
मूंग व मूंगफली की सरकारी खरीद के तहत पंजीयन कार्य उच्चस्तर पर अटका हुआ है। इस वजह खरीद कार्य नहीं हो रहा है। इस समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। इस समस्या का शीघ्र समाधान होने की उम्मीद है। -गिरधारीलाल सहारण, मुख्य व्यवस्थापक, क्रय विक्रय सहकारी समिति, सूरतगढ़

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग