1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नहीं शुरू हो सकी मूंग की सरकारी खरीद

राज्य सरकार के आदेश के बावजूद मंगलवार को मूंग की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने पर गंगानगर किसान समिति पदाधिकारियों ने रोष जताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 3 Oct 2017, 9:18 PM IST

demonstration

demonstration

श्रीकरणपुर.

राज्य सरकार के आदेश के बावजूद मंगलवार को मूंग की सरकारी खरीद शुरू नहीं होने पर गंगानगर किसान समिति पदाधिकारियों ने रोष जताया।इस संबंध में शिकायत लेकर वे एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहां अधिकारियों के नहीं मिलने पर उन्होंने तहसीलदार कार्यालय के सामने धरना लगा लिया। और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मूंग की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की।


किसान समिति के संयोजक रणजीतसिंह राजू 28 एच ने बताया कि राज्य सरकार के खरीफ अभियान के तहत मंगलवार से मूंग की सरकारी खरीद शुरू की जानी थी। लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस संबंध में किसी तरह की तैयारी नहीं की। राजू ने बताया कि नई धानमंडी में खरीद पर्ची लेने गए किसानों को बताया गया कि अभी गिरदावरी ही नहीं हो सकी है।

कौन सुनेगा किसको सुनाएं....
राजू ने बताया कि मामले में शिकायत लेकर दोपहर करीब एक बजे जब वे एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो वहां एसडीएम नहीं मिले। मोबाइल पर हुई बातचीत में एसडीएम ने तहसीलदार से मिलने व समस्या निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान तहसीलदार के भी कार्यालय में नहीं होने पर किसान रोषित हो गए। और उन्होंने एसडीएम को दुबारा मामले से अवगत करवाया।

इस पर एसडीएम ने कानूगो से मिलने के लिए कहा। हैरानी वाली बात थी कि उस समय कानूगो भी अपनी सीट पर नहीं थे। एसडीएम को वस्तुस्थिति से अवगत करवाकर रोषित किसान तहसीलदार कार्यालय के बाहर धरना लगाकर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। करीब आधे घंटे बाद एसडीएम से समस्या के निस्तारण का आश्वासन मिलने पर वे वहां से लौटे। मौके पर समिति के जिला सहसंयोजक विक्रमजीतसिंह 9 ओ, कोषाध्यक्ष चमकौरसिंह बराड़ 3 एफसी, तहसील अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह बुर्जवाला, अमरीक सिंह, गुरचरणसिंह बडिग़ां, मंगलङ्क्षसह खरलां, कमलजीतसिंह 10 डब्ल्यू, मक्खनसिंह तेजेवाला आदि मौजूद थे।


'एक सप्ताह के लिए रायसिंहनगर का अतिरिक्त कार्यभार होने से वहां गया था। मूंग खरीद प्रक्रिया शुरू करने के लिए गिरदावरी के निर्देश दिए हैं। किसानों के आने के दौरान तहसीलदार कार्यालय में नहीं मिले। लेकिन दोपहर बाद वे कार्यालय में थे।'
मुकेश बारैठ, एसडीएम श्रीकरणपुर।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़