
Colleges Holiday: भारत-पाक के बीच तनाव के चलते श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने जिले के समस्त कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स में आगामी आदेश तक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की समस्त परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
जिला कलक्टर ने समस्त संस्था प्रधानों को निर्देशित किया है कि इन आदेशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित की जाए। यदि किसी संस्था प्रधान द्वारा इन आदेशों की अवहेलना की जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों की समस्त परीक्षाएं 9 मई से आगामी आदेशों तक स्थगित की गई हैं।
Updated on:
9 May 2025, 10:02 AM IST
Published on:
9 May 2025, 9:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.