5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वतंत्रता दिवस के पूर्वाभ्यास के दौरान छात्रों को झेलनी पड़ रही हैं परेशानियां

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajasthan news

स्वतंत्रता दिवस के पूर्वाभ्यास के दौरान छात्रों को झेलनी पड़ रही हैं परेशानियां

श्रीकरणपुर/श्रीगंगानगर. देशभक्ति से जुड़े स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर होने वाले आयोजन में स्कूली बच्चों की महत्ती भूमिका रहती है। देश का भविष्य और मां-बाप की आंखों के तारे इन बच्चों की सुविधा का आयोजन स्थल पर ‘ख्याल’ किस तरह रखा जाता है। हाल ही में इसका एक नमूना यहां देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस आयोजन के पूर्वाभ्यास के लिए बच्चों को पहले दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (हाई स्कूल) में बुलाया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि गर्मी व उमस में हो रहे पूर्वाभ्यास के दौरान पानी के लिए भी बच्चों को एक घंटे का इंतजार करना पड़ा। सुबह करीब साढ़े आठ बजे मैदान में पहुंचे बच्चों के लिए सवा नौ बजे तक पानी उपलब्ध नहीं था।

इस दौरान बच्चों को लेकर पहुंची निजी स्कूल की एक शिक्षिका ने मेजबान स्कूल के शिक्षक से पानी के बारे में पूछा तो उन्होंने इसे प्रशासन की जिम्मेवारी बताते हुए मोबाइल पर (पता नहीं किससे) बात की। और इसके करीब १५ मिनट बाद वहां पानी के दस कैम्पर पहुंचे। इधर, गिलास या लोटे की व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों को पानी पीने में भी परेशानी होने लगी तो बालिका स्कूल की दो शिक्षिकाएं मेजबान स्कूल में गई और प्लास्टिक के चार-पांच गिलास लेकर आई। तब कहीं जाकर बच्चे पानी पी सके। हाई स्कूल में अभ्यास के लिए जा रहे बच्चों को सुविधा छोड़ो अभ्यास के दौरान बजाए जाने वाले ड्रम को भी खुद उठाना पड़ा। वाटरवक्र्स के निकट सडक़ पर जमा बरसाती पानी से बचते हुए ‘ड्रम’ उठाकर जा रही राजकीय बालिका उमाविद्यालय की बालिकाओं की परेशानी साफ नजर आ रही थी। इसके अलावा बरसात से भीगे मैदान पर पीटी परेड का अभ्यास करने भी परेशानी हुई। कुर्सी, टैंट, छाया व प्राथमिक चिकित्सा आदि की सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी।‘हाई स्कूल के मैदान पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अलग-अलग जिम्मेवारियां पहले ही सौंप दी गई थी। शिकायत मिलने पर शनिवार सुबह पानी भिजवाया गया। आगामी दिवस पर समय से पूर्व और दस की जगह बीस कैंपर भिजवाने के निर्देश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग