
yoga
-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुए अनेक कार्यक्रम
श्रीगंगानगर.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को अनेक कार्यक्रम हुए। विश्व योग भारती, जिला प्रशासन एवं आयुर्वेद विभाग के तत्वाधान में नेहरू पार्क में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि योग भगाए रोग का नारा, सारा जग मानने लगा है। इसका महत्व बढऩा स्वस्थ समाज की दिशा में शुभ संकेत है। खनिज राज्य मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी, जिला कलक्टर ज्ञानाराम, पंजाबी अकादमी के अध्यक्ष रवि सेतिया, पूर्व जिला प्रमुख सीताराम मौर्य, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद टाक, नगर विकास न्यास के सचिव कैलाशचंद्र शर्मा, उप जिला कलक्टर यशपाल आहूजा, तहसीलदार सुरेंद्र पारीक, आरएसएस के जिला कार्यवाह अमरचंद बोरड़ भी योगाभ्यास में शामिल हुए। प्रारम्भ में भारत माता के चित्र के समक्ष दीप जलाया गया।
योग भारती के मुख्य प्रभारी संदीप भांभू ने आसन, प्राणायाम करवाए। योग साधना परिवार के शहर अध्यक्ष रवि परूथी, पतंजलि योग समिति के संभाग प्रभारी श्यामसुन्दर शर्मा एवं महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी रंजना छाबड़ा के निर्देशन में साधकों ने मंच पर प्रस्तुतियां दे तालियां बटोरी। योग समिति के तहसील प्रभारी मदनलाल खुराना, विश्व योग भारती के संरक्षक सुशील बोरड़, योगाचार्य सोनू वर्मा सहित काफी साधक इसमें शामिल हुए।
सीए की स्थानीय इकाई के खुराना पैलेस में रखे गए कार्यक्रम में महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी रंजना छाबड़ा ने योग का महत्व बताया एवं कई प्रयोग करवाए। श्रीगंगानगर मारवाड़ी युवा मंच, एक प्रयास एवं एलआईसी ने इंदिरा वाटिका में विशेष शिविर रखा, इसमेें राजेश चौपड़ा ने प्रयोग करवाए। नगर विकास न्यास के अध्यक्ष संजय महिपाल भी इसमें शामिल हुए।
Published on:
21 Jun 2018 07:39 pm
