4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी गर्भवती और पति लापता… आठ दिनों बाद प्रेमिका संग पानी की डिग्गी में मिला शव

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
man committed suicide with lover leaving his pregnant wife

man committed suicide with lover leaving his pregnant wife

केसरीसिंहपुर/ श्रीगंगानगर। विगत सप्ताह मोहलां गांव से लापता हुए युवा प्रेमी जोड़े के शव शनिवार को इसी गांव में जलदाय विभाग की डिग्गी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव डिग्गी से निकलवाकर स्थानीय राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए।

पुलिस ने गांव से पूरी जानकारी जुटा कर मृतकों के परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया तथा परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक युवक शादी शुदा व युवती अविवाहित बताई गई है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार दोनों 28 दिसम्बर की रात्रि को घर से गायब हो गए थे। इसे लेकर परिजनों की ओर से पुलिस थाना में 30 दिसम्बर को गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। लापता होने के बाद से परिजन और पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटे थे, लेकिन दोनों का पता नहीं चला।

इसी दौरान गांव में ही बनी जलदाय विभाग की पानी की डिग्गी में शनिवार सुबह युवक का शव पानी में तैरता ग्रामीणों ने देखा व कुछ देर बाद ही युवती तैरती दिखाई दी। दोनों के पांवो में ही चप्पल पहने थे। दोनों की शिनाख्त हो गई है।


बताया गया है कि दोनों में 3-4 सालों से एक ही गांव व गली में होने से प्रेम सम्बन्ध बन गए। इसी बीच परिजनों को सूचना मिलने पर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ। इसी कारण युवक के परिजन ने 3 साल पहले उसकी शादी कर दी थी। युवक की पत्नी भी गर्भवती है। बताया गया है कि उसकी कभी भी डिलीवरी हो सकती है। सूचना मिलने पर रायसिंहनगर के एएसपी भरतराज ने भी मौका मुआयना किया व आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग