4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन भर रही तपन, अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

इलाके में गुरुवार को सूरज के तेवर तीखे रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी का असर पूरे इलाके पर बना रहा।
2 min read
Google source verification
demo pic

demo pic


श्रीगंगानगर.

इलाके में गुरुवार को सूरज के तेवर तीखे रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गर्मी का असर पूरे इलाके पर बना रहा। सुबह दिन की शुरुआत सुहाने मौसम के साथ हुई। इस दौरान हवा चलती रही, लेकिन सूरज निकलने के साथ ही इसमें बदलाव आने लगा। सुबह बजे तक सूरज तीखा लगने लगा। तपन भरे एहसास के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शहर की अधिकांश कॉलोनियों में लोग दोपहर में घरों में दुबके रहे, वहीं शाम के समय सड़कों पर रौनक लौटी। दोपहर में बाजारों में ग्राहकी पर भी गर्मी का असर नजर आया।

मौसम में बदलाव की संभावना

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले चौबीस घंटे में मौसम सूखा ही बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी एमएल रिणवां बताते हैं कि पूर्वानुमान में अगले चौबीस घंटे मे प्रदेश में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इलाके में भी कुछ साइक्लोनिक सर्कुलेशन बने हुए है, ऐसे में इस इलाके में मौसम में बदलाव की मामूली संभावना है। इस बीच गुरुवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी सुबह 65 प्रतिशत तथा शाम को 32 प्रतिशत दर्ज की गई।

हर ग्राम पंचायत में पालनहार योजना का होगा सर्वे

-- जिला परिषद सीईओ ने बीडीओ को किया पाबंद
श्रीगंगानगर. जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने श्रीगंगानगर जिले की 336 ग्राम पंचायतों में पालनहार योजना का सर्वे करवाकर पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के लिए पाबंद किया है। इसके लिए जिला परिषद सीईओ चिन्मयी गोपाल ने पंचायत समिति श्रीगंगानगर, सादुलशहर, सूरतगढ़, श्रीकरणपुर, पदमपुर, रायसिंहनगर, श्रीविजयनगर, अनूपगढ व घड़साना पंचायत समिति के विकास अधिकारियों को पालनहार योजना का हर गांव में सर्वे करवाकर रिपोर्ट जिला परिषद को भेजने के लिए पाबंद किया है। सीईओ ने कहा कि गांवों में 50 प्रतिशत पात्र परिवार अभी भी पालनहार योजना से वंचित है। बच्चों की मां या बाप नहीं है और इनको योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसलिए इसका सर्वे करवाकर रिपोर्ट आने पर पात्र बच्चों को लाभान्वित किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग