
चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में रोगियों की जांच
-अरोड़वंश संस्था ने किया आयोजन
अनूपगढ. शहर के वार्ड 18 स्थित सेठ चानन दास नागपाल अरोडवंश धर्मशाला में रविवार को संस्था की महिला विंग की ओर से मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत अरूट महाराज के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
संस्था के प्रेस प्रवक्ता ओम चुघ ने बताया कि शिविर में डॉ. ओपी भाम्भू, डॉ. हरीश अग्रवाल, डॉ. रमेश कडेला तथा डॉ. बलवान ङ्क्षसह ने रोगियों के स्वास्थ्य की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए। मौके पर लोगो के रक्त की निशुल्क जांच भी की गई।।
शिविर में भामाशाह और बीपीएल श्रेणी के रोगियों के ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे। संस्था के महासचिव तिलकराज चुघ ने बताया कि ऑपरेशन के लिए चयनित रोगियों को संस्था की ओर से नि:शुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। शिविर में ऑडियोमेट्री (सुनने की जांच) नि:शुल्क की गई। शिविर में 340 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। संस्था के अध्यक्ष कपिल चलाना तथा निवर्तमान अध्यक्ष शंकर चलाना ने बताया कि संस्था की ओर से समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सहयोग दिया जाता है। महिला विंग की अध्यक्ष रेखा किन्नरा ने कहा कि महिलाओं को भी समाजससेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूूमिका निभानी चाहिए।
Published on:
20 Jan 2019 05:33 pm
