
demonstration
श्रीगंगानगर.
पंचायती राज की 2013 की दोनों भर्तियां शुरू कर कंप्लीट करने की मांग को लेकर पिछले नौ दिन से श्रीगंगानगर सहित जिले की नौ ब्लॉक की पंचायत समिति कार्यालय के बाहर महात्मा गांधी मनरेगा कार्मिक संघ राजस्थान और पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन का धरना व विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इन कार्मिकों के समर्थन में सरपंच संघ जिला श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह ने विकास अधिकारी गुरतेज सिंह बराड़ को मुख्यमंत्री व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री के नाम ज्ञापन देकर इन कार्मिकों की मांगों का समर्थन किया है।
सिंह ने कहा कि इन कर्मियों की मांगे पूर्ण नहीं करने पर राज्य सरकार की समस्त योजनाओं का बहिष्कार करते हुए ग्राम पंचायत कार्यालयों पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी है। इसको लेकर मनरेगा कार्मिक एक माह से आंदोलन कर रहे हैं। कार्मिक हड़ताल पर होने की वजह से गांवों में मनरेगा से संबंधित कार्य जिले की दो सौ ग्राम पंचायतों में ठप है। वहां पर एक भी मजदूर को रोजगार नहीं मल रहा है। पंचायत समिति सादुलशहर में तीस मजदूर ही कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत के अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इस मौके पर महात्मा गांधी नरेगा संविदा कार्मिक संघ के प्रदेश प्रवक्ता राय साहब,ब्लॉक अध्यक्ष रणजीत सिंह, राहुल सुथार,धनश्याम,चंद्रभान, नीतू,राजेश कुमार, राजस्थान पंचातय राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राकेश सहारण व ब्लॉक महामंत्री छिंद्रपाल सिंह आदि धरने में शामिल हुई। कार्मिकों ने बताया कि जब तक मांगे पूर्ण नहीं होगी कार्मिकों का आंदोलन जारी रहेगा। नरेगा संविदा कार्मिक संघ का आंदोलन विभिन्न मांगों को लेकर एक मई से 32 वें दिन भी आंदोलन जारी है।
यह भी है मांगे
कंप्यूटर संबंधित कर्मचारियों के कैडर रिव्यू,नई भर्तियां करने,अनुकंपा नियुक्ति में टंकण परीक्षा से मुक्ति करने,अंतर जिला स्थानांतरण में शिथिलन देने सहित कई मांगों को लेकर मनरेगा कार्मिक व मंत्रालयिक कार्मिक आंदोलन कर रहे हैं। पंचायती राज एसएसआर राजस्थान अधीनस्त सेवा भर्ती में यथा नोन सिविल जेटीए, नॉन कामर्स, लेखा अधिकारी, कोट के निर्णय के अनुसार पात्र मानते हुए भर्ती में शामिल किया जाए।
Published on:
01 Jun 2018 08:58 pm
