4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनूपगढ़ में दूसरे दिन भी किसी ने नहीं किया नामांकन

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
Nomination

अनूपगढ़ में दूसरे दिन भी किसी ने नहीं किया नामांकन

अनूपगढ़.

विधानसभा चुनाव के लिए उपखंड कार्यालय में नामांकन पत्र जमा करवाने की प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को भी किसी प्रत्याशी ने नामांक न दाखिल नहीं किया। हालांकि उपखंड कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। निर्वाचन अधिकारी मनमोहन मीणा के नेतृत्व में सभी कर्मचारी सक्रिय नजर आ रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन को भी मस्तैद किया गया है।उपखंड अधिकारी मनमोहन मीणा ने बताया कि 19 नवम्बर तक प्रतिदिन उपखंड़ कार्यालय में प्रत्याशी नामांकन जमा करवा सकेंगे।

मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान जारी
स्वीप प्रभारी साजिया तब्बसुम ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों में मतदाता जागरु कता की शपथ दिलवाई गई। नगरपालिका में स्वीप अभियान के तहत करवाए गए जागरुकता कार्यक्रम में मंगलवार को राजस्व निरीक्षक संदीप बिश्नोई तथा सहायक राजस्व निरीक्षक राजेश गोठवाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा गांवों में प्रचार वाहन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग