4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिन्दुमलकोट की सीमा से लगे गांवों में माहौल सामान्य, घटना चर्चा बनी

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news      
less than 1 minute read
Google source verification
discussion

हिन्दुमलकोट की सीमा से लगे गांवों में माहौल सामान्य, घटना चर्चा बनी

रोजमर्रा के कार्यों में जुटे है ग्रामीण
श्रीगंगानगर. हिन्दुमलकोट सीमा चौकी के समीप जीरो लाइन के पिल्लर 278 के समीप पाकिस्तान एरिया में हुई फायरिंग की घटना के बाद आसपास के गांवों में रविवार को माहौल सामान्य रहा। यहां ग्रामीण रोजमर्रा के कार्यों में लगे रहे। यह मामला ग्रामीणों में चर्चा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि हिन्दुमलकोट के किसान हरदेव व सुखदेव के जीरो लाइन के पास स्थित खेत में काम करते समय फायर घटना के बाद रविवार को भी माहौल एकदम शांत व सामान्य रहा। यह मामला ग्रामीणों में चर्चा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमा पर ऐसे मामले होना कोई बड़ी बात नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यह शुक्र है कि इस दौरान किसी को चोट नहीं आई। ग्रामीण रविवार को भी गांव के लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों में लगे रहे। ग्रामीणों में दहशत आदि का माहौल बिलकुल
नहीं दिखाई देता है। थाने के पुलिसकर्मियों का भी कहना है कि यह मामूली की घटना थी, जो शिकार करते समय हुई थी। इसको लेकर इलाके में माहौल सामान्य है और गांव के लोग अपने रोज के कार्यों में लगे हुए हैं।
Raj Singh:
ये था मामला
- हिन्दुमलकोट सीमा पर जब किसान जीरो लाइन पर अपने खेतों में पानी देने के लिए गए तो वहां पाकिस्तान की तरफ जिप्सी में आए कुछ व्यक्तियों ने फायर कर दिया। इस दौरान किसानों ने खेत में लेटकर जान बचाई। वहीं किसानों ने बताया था कि उनके साथ दो बीएसएफ के जवान भी जो भी गड्ढे में कूद गए थे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग