11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NSUI प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यू पूनिया पर हथियारों से लैस युवकों ने किया जानलेवा हमला, BJYM नगर अध्यक्ष सहित अन्य नामजद

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
abhimanyu poonia NSUI rajasthan state president attacked

सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर)।

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रामू छीम्पा पर पुलिस मुकदमे के विरोध में मंगलवार को हुए प्रदर्शन में भाग लेने के बाद सूरतगढ़ से हनुमानगढ़ लौट रहे संगठन के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घायल प्रदेशाध्यक्ष को राजकीय चिकित्सालय के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। यहां उपचार के बाद उन्हें हनुमानगढ़ के जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सिटी पुलिस ने पूनिया के पर्चा-बयान पर भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष नितिन मोट्यार, विनोद बिश्नाई, राजू, झुलिया सहित आधा दर्जन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गत दिनों उपखंड कार्यालय के आगे नागरिक संघर्ष समिति के प्रदर्शन के दौरान पुलिस व आंदोलनकारियों में भिड़ंत के दौरान पुलिस थानाधिकारी पर जानलेवा हमला करने, राजकीय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित कई धाराओं में पुलिस ने आंदोलनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। इनमें एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रामू छींपा का नाम भी था।

प्रदेश सचिव छींपा को निर्दोष बताते हुए उनका नाम मामले से बाहर निकालने की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष पूनियां भी इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।

दोपहर ढाई बजे प्रदर्शन में भाग लेने के बाद जब पूनिया हनुमानगढ़ लौट रहे थे तभी श्रीगंगानगर बाइपास रोड पर हथियारों से लैस कुछ युवकों ने हमला कर दिया। दुकानदारों के बीच-बचाव करने के कारण जीप में आए हमलावर भाग गए।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग