4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूमि नामांतरण कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
bribe

भूमि नामांतरण कराने के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

- लिए थे दो हजार रुपए, कई दिन से लगवा रहा था परिवादी को चक्कर

अनूपगढ़ (श्रीगंगानगर).

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार दोपहर भूमि नामांतरण के नाम पर दो हजार रुपए की रिश्वत लेते चार एनएम के पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो की टीम ने इससे दो हजार रुपए की नकदी बरामद कर ली। आरोपी ने भ्ूामि नामांतरण चढ़ाने के नाम पर परिवादी से तीन हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र डिढारिया ने बताया कि परिवादी चक चार एनएम नाहरावांली अनूपगढ़ निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र दिलीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उसने अपनी बहन की ओर से स्वयं के पक्ष में छोड़ी गई हक की भूमि का नामांतरण करवाना चाहा। इस पर चक चार एनएम के पटवारी गांव कुहाडवास बुहाना झुंझुनूं निवासी अजय कुमार पुत्र चंदराम ने उससे तीन हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

शिकायत के बाद ब्यूरो के अधिकारियों की ओर से मामले का सत्यापन कराया गया। सत्यापन सही पाए जाने पर मंगलवार दोपहर ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया परिवादी ने आरोपी पटवारी के घर जाकर अपने कार्य के लिए दो हजार रुपए दिए। पटवारी ने रुपए रख लिए। इसी दौरान ब्यूरो की टीम ने छापा मारकर उसके पास मिले दो हजार रुपए की राशि जब्त कर ली। उसके हाथ धुलवाए तो लाल हो गए। ब्यूरो की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पटवारी के रिश्वत लेते पकड़े जाने की खबर फैलते ही कस्बे के कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। ब्यूरो की टीम ने उसके घर की तलाशी ली। नामांतरण के कागजात जब्त कर लिए गए हैं। शाम तक कार्रवाई जारी रही। ब्यूरो के एडीशनल एसपी की निगरानी में डीएसपी वेदप्रकाश लखोटिया व टीम के अन्य सदस्यों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग