
most crime rate city in mp india
श्रीगंगानगर। शहर में गुरुवार देर रात पंजाब नंबर की एक बोलेरो कैंपर नाकाबंदी में नहीं रुकी और दो पुलिस की जीपों को टक्कर मारने का प्रयास किया। पुलिस की घेराबंदी में सुखाडिया सर्किल से विनोबा बस्ती की तरफ एक गली में बोलेरो कैंपर खंभे व दीवार से टकरा गई, जिससे उसके दोनों टायर फट गए। जिसमें निकलकर भागे चार युवकों में से दो को पुलिस ने दबोच लिया। जबकि दो जने फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने बताया कि गुरुवार रात करीब दो बजे सूचना मिली थी कि एक बोलेरो कैंपर में चार जने हैं और वे नाकाबंदी में नहीं रुके। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बोलेरो सूरतगढ़ रोड की तरफ भगा ले गए, जहां से रोंग साइड बोलेरो चलाकर पहले सीओ सिटी व दूसरी जवाहरनगर थाने की जीप को टक्कर मारने का प्रयास किया लेकिन दोनों जीपें पीछे हटा ली गई। यहां से आरोपी बोलेरो को लेकर सुखाडिया सर्किल की तरफ आए, जहां पहले से ही पुलिस की घेराबंदी देखकर विनोबा बस्ती की तरफ एक गली में भगा ले गए, जहां बोलेरो एक दीवार व खंभे से टकरा गई। जिससे उसके दोनों टायर फट गए।
बोलेरो से चार युवक निकलकर भागे, जिनमें से पुलिस ने दो जनों को दबोच लिया और दो मौके से अंधेरे में फरार हो गए। कोतवाली पुलिस ने चार जनों के खिलाफ खतरनाक तरीके से वाहन चलाने व राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
वहीं दूसरी ओर...
कलक्ट्रेट परिसर में दिनदिहाड़े तलवारों से हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि वाटरवक्र्स कॉलोनी निवासी आकाश उर्फ कालू पुत्र रामवीर सिंह और राहुल वर्मा पुत्र हुकमचंद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। वहां से इन दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से इनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इन दोनों आरेापियों पर आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार दोपहर में कलक्ट्रेट में पुरानी आबादी निवासी घनश्याम पुत्र वेदप्रकाश और विक्रम सिंह पुत्र गोपाल ङ्क्षसह पर तलवारों से हमला कर दिया था। इन दोनों घायलों ने अपनी जान बचाने के लिए कलक्ट्रेट के सिंचाई विभाग कार्यालय में छुपने का भी प्रयास किया लेकिन आकाश उर्फ कालू अपने साथियों के साथ कार में आया और कलक्ट्रेट में घुसे इन दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। लहूलुहान इन दोनों भाइयों को राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। देर रात को चिकित्सालय में उपचाराधीन राहुल चौहान के बयानों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया।
Published on:
14 Sept 2018 01:58 pm
