4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया बहिष्कार

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
2 min read
Google source verification
 boycott

निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया बहिष्कार

महिला सुपरवाइजर परीक्षा के संबंध में आयोजित बैठक में हंगामा

श्रीगंगानगर. राजस्थान महिला अधिकारिता विभाग में महिला सुपरवाइजर की भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा के संबंध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सभागार में रखी गई बैठक के शुरू होने से पहले ही हंगामा हो गया। निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रिंसिपल और प्रतिनिधियों ने बाद में इस बैठक का बहिष्कार कर दिया और लौट गए। महिला सुपरवाइजर परीक्षा 6 जनवरी को होनी है और इसके लिए जिला मुख्यालय पर 35 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं।

इस परीक्षा को लेकर शुक्रवार को केन्द्राधीक्षकों और प्रिंसिपल की बैठक रखी गई थी। हंगामा तब शुरू हुआ जब निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रिंसिपल और प्रतिनिधियों को इस बैठक में शामिल नहीं होने दिया गया। निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रिंसिपल और प्रतिनिधियों का कहना था कि उन्हें बैठक की सूचना मिली थी इसलिए वह आए हैं और अब उन्हें यह कहा जा रहा है कि बैठक में केवल सरकारी शिक्षण संस्थाओं के केन्द्राधीक्षकों और प्रिंसिपल को ही आमंत्रित किया गया था।

बहिष्कार की घोषणा
हंगामा बढ़ा तो निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रिंसिपल और प्रतिनिधि प्रिंसिपल दुर्गा स्वामी के नेतृत्व में बैठक के बहिष्कार की घोषणा कर बाहर आ गए। इसके बाद स्वामी ने परीक्षा कार्य में किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं करने की चेतावनी दी तो आयोजकों के हाथ-पांव फूल गए। स्वामी का कहना था कि हमने अपनी शिक्षण संस्थाएं परीक्षा के लिए दे दी है।

अब जो भी व्यवस्थाएं करनी हैं वह आयोजक अपने स्तर पर करेंगे। यह जानकारी परीक्षा प्रभारी अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन नख्तदान बारहठ को मिली तो वह जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिवरामसिंह यादव निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रिंसिपल और प्रतिनिधियों के बीच आए और उन्हें मनाने का प्रयास किया परन्तु वह नहीं माने और चले गए।

टाइम लाइन
परीक्षा : महिला सुरपरवाइजर
परीक्षा तिथि : 6 जनवरी
परीक्षार्थी : 15000
परीक्षा केन्द्र : 35
परीक्षा समय : सुबह 11 से दोपहर 2 बजे

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग