
शिक्षकों ने नोशनल परिलाभ की मांग को लेकर डीइओ का किया घेराव
शिक्षकों ने नोशनल परिलाभ की मांग को लेकर डीइओ का किया घेराव
श्रीगंगानगर. तृतीय श्रेणी अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा-2012-13 के संशोधित व पुन:संशोधित परिणाम में चयन के बाद उच्च न्यायालय के निर्णय पर शिक्षकों को नोशनल परिलाभ कार्यग्रहण तिथि से आर्थिक लाभ देने की मांग की जा रही है। इसको लेकर शिक्षकों ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय (प्रारंभिक) हरंचद गोस्वामी का घेराव कर इनके समक्ष मांग रखी।
शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रवीण गौड़, डॉ. पवन स्वामी, सूरजाराम, मदन लाल, रमेश वर्मा व ममता शर्मा तथा शिक्षक संघ (शेखावत) के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह गिल, जिला महामंत्री राधेश्याम यादव व कृष्ण फगोडिय़ा आदि शिक्षकों का एक शिष्टमंडल जिला शिक्षा अधिकारी से मिला। डीइओ ने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश की पालना की गई है। अभ्यर्थियों को नोशनल व वरिष्ठता के आदेश जारी किए गए हैं, जबकि यह आदेश संतोषजनक परिवीक्षाकाल पूर्ण करने के बाद अमल में आएंगे।
आखिर में वार्ता करने के बाद डीइओ गोस्वामी ने कहा कि चार जनवरी को शिक्षा विभाग के निदेशक बीकानेर से मिलकर इस संबंध में मार्गदर्शन लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दोनों शिक्षक संगठनों ने डीइओ को चेतावनी दी है कि यदि कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई तो फिर शिक्षक मजबूरी में आंदोलन करेंगे।
Updated on:
05 Jan 2019 07:34 pm
Published on:
05 Jan 2019 07:34 pm
