4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में अचानक हुई बरसात ने डराया

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rain

शहर में अचानक हुई बरसात ने डराया

बारानी क्षेत्र रबी के लिए मिलेगा लाभ

श्रीगंगानगर. क्षेत्र में गुरुवार शाम को अचानक हुई बारिश ने किसानों को डरा दिया। वर्षा मूंग एवं ग्वार के लिए ‘प्रहार’ साबित हो सकती है वहीं बारानी हिस्सों में आगामी रबी के लिए नमी मिलने से लाभ वाली स्थिति है। कृषि अनुसंधान अधिकारी डॉ.मिलिन्द सिंह के अनुसार मूंग एवं ग्वार की कटाई, कढा़ई का काम प्रगति पर है। इनकी पछेती फसल पकाव पर है।

वर्षा होने से पानी के सम्पर्क में आया मूंग और ग्वार का दाना काला एवं बदरंग हो सकता है तथा गुणवत्ता पर प्रतिकूल असर पडऩे की आशंका रहेगी। इसके अलावा इनकी भण्डारण क्षमता में कमी आ सकती है। कटाई और निकालने का काम भी विलम्ब से हो पाएगा। किन्नू जैसे फलदार पौधों के लिए वर्षा अच्छी है। बारानी क्षेत्र में सरसों आदि की बुवाई की तैयारी है, वर्षा से जमीन को नमी मिलना लाभदायक है।

जिले में यह स्थिति
इस साल एक जनवरी से लेकर गुरुवार सुबह तक जिले की सभी तहसीलों में कुल मिलाकर 1790.5 एमएम वर्षा हो चुकी है, यह गत वर्ष की तुलना में अधिक है। वर्ष 2017 में इस अवधि में जिले में कुल 1264 एमएम वर्षा हुई थी। श्रीगंगानगर एवं आस-पास गुरुवार शाम 5.30 बजे तक 3.8 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। तहसीलों के हिसाब से देखा जाए तो इस साल सर्वाधिक 308 एमएम वर्षा श्रीकरणपुर तहसील में तथा सबसे कम 49 एमएम वर्षा रावला तहसील में हुई है। श्रीगंगानगर तहसील में 253 एमएम, पदमपुर 214, रायसिंहनगर 208, अनूपगढ़ 232, घड़साना 116, श्रीबिजयनगर 167.5, सूरतगढ़ 114 तथा सादुलशहर तहसील में 129 एमएम वर्षा हुई है।

धान मंडी में कुछ नुकसान
वर्षा से नई धान मंडी में कुछ नुकसान हुआ है। इन दिनों कृषि जिन्सों की आवक ने जोर पकड़ा है। नरमा-कपास के अलावा मूंग, ग्वार की आवक हो रही है। नीलामी पिड़ों पर खुले में पड़ा माल भीगा है। तिरपाल ढक कर इन्हें गीला होने से रोकने की कोशिश हुई फिर भी उठाव के इंतजार में पड़ा माल आदि भीगा है। मंडी परिसर की कई सडक़ों पर पानी खड़ा भी हो गया है। कृषि उपज मंडी समिति (अनाज) के सचिव शिवसिंह भाटी ने इस स्थिति का जायजा लेने के बाद कई निर्देश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग