6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान के इस दम्पती का कद छोटा, पर लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, बने ब्रांड एम्बेसेडर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
1 minute read
Google source verification
Rajasthan's Short Height Couple Lok Sabha election Brand Ambassador

श्रीगंगानगर।

शारीरिक कद भले ही छोटा हो, लेकिन देश ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में मिली ज़िम्मेदारी इस कद के आगे कहीं ज़्यादा बड़ी है। जी हां, कुछ इसी तरह का दृश्य सामने आता है साढ़े तीन फुट से भी छोटे कद के दम्पती शीशपाल लिम्बा (Sheeshpal Lamba) और उनकी पत्नी निशा लिम्बा (Nisha Lamba) को देखकर। श्रीगंगानगर ज़िले के बीरमाना गांव में रहने वाले इस दम्पती को जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabh Election 2019) के लिए पूरे ज़िले का ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया है। ऐसे में अब ये दम्पति लोगों के बीच जाकर उन्हें हर एक वोट की कीमत के प्रति जागरूक करेगा।

पैरा खिलाड़ी है ये दम्पति
दरअसल, शीशपाल और उनकी पत्नी निशा, दोनों का कद लगभग 3.4 फुट का है। ये दोनों ही सूरतगढ़ के बीरमाना गांव के रहने वाले हैं और पैरा एथलीट हैं। इस छोटे कद के दम्पती की उपलब्धियां देखकर हर कोई चौंक जाता है। लिम्बा दम्पति ने अपने कद को अपनी तरक्की के आधे कभी आने नहीं दिया और इसे अपनी कमज़ोरी नहीं मानकर हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहे।

मैडल्स जीतकर दिखाते हैं 'शक्ति'
लिम्बा दम्पती अब तक कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पैरा चैम्पियनशिप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। निशा ने 100 मीटर, डिस्कस थ्रो और लॉन्ग जम्प में गोल्ड मैडल अपने नाम किये हैं जबकि पति शीशराम भी कई मेडल्स अपने नाम कर चुके हैं।


IAS-RAS परीक्षा की तैयारी
शीशपाल लिम्बा फिलहाल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। वे आईएएस और आरएएस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। साल 2017 में शीशराम ने आईएएस प्रिलिम्स परीक्षा पास भी की लेकिन वो मेंस में पास नहीं हो सके। शीशपाल और नेहा का विवाह साल 2016 में हुए था और इनके एक सात माह का बच्चा भी है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग