
rape
श्रीगंगानगर।
राजस्थान में बढ़ते दुष्कर्म के मामले के बीच प्रदेश के श्रीगंगानगर ज़िले से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। श्रीगंगानगर ज़िले में ब्यूटी पार्लर में काम की तलाश में गई एक महिला से डरा -धमकाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है।
शहर में दुर्गा मंदिर के समीप स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम की तलाश में गई एक महिला से डरा -धमकाकर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। महिला थाना पुलिस ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह काम की तलाश में थी। किसी के बताने पर वह दुर्गा मंदिर के समीप एक ब्यूटी पार्लर में गई थी। जहां उसे करिश्मा नाम की एक महिला मिली। वहां कार्य करने की बात खत्म होने के बाद उसने उसे वहां रोक लिया और एक ग्राहक की मसाज करने की बात कही और उसे केबिन में भेज दिया। केबिन में जहां एक व्यक्ति था। इस व्यक्ति ने अपने सभी कपड़े उतार दिए और गलत हरकतें करने लगा।
विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
ब्यूटी पार्लर के केबिन में उपस्थित व्यक्ति महिला के साथ गलत हरकतें करने लगा। महिला ने जब उसका विरोध किया तो विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी देने लगा। जान से मारने की धमकी से महिला डर गई और व्यक्ति ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी जानकारी नजदीकी थाने में दी और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Published on:
21 May 2018 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
