4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राम जनमोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धाल

अनूपगढ़.
less than 1 minute read
Google source verification
Religious

राम जनमोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धाल

श्रीहरिओम गोशाला समिति, प्रभात फेरी मंडल , श्री राधे गोविन्द मंदिर महिला मंडल , ब्रहमधाम भजन-कीर्तन मंडली तथा श्रीराम नाम बैंक अनूपगढ़ की ओर से चल रही श्रीराम कथा में सोमवार को राम जन्मोत्सव मनाया गया। कथावाचक शिवबली चौबे ने राम जन्म से जुडे वृतांत विस्तार से सुनाए। उन्होने बताया कि राम ने मानव मात्र के कल्याण के लिए धरती पर अवतार लिया। कथा के दौरान संगीतमय भजनो की प्रस्तुति भी हुई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। जहां एक ओर श्रद्धालु कथा का आनंद ले रहे थे वहीं सेवादार व्यवस्थाएं बनाने में जुटे थे।

सेवादार पवन मित्रुका, वेद प्रकाश बलाना, सोहनलाल नागपाल, संजय सिद्धमुखिया, सुनील मिश्रा, बंसीलाल सारस्वत तथा महेन्द्र पूनिया सहित अन्य सेवादारों ने व्यवस्था सभाली। आयोजनकर्ता सेवादारों ने बताया कि श्रीराम कथा के दौरान प्रतिदिन सुबह पांच बजे से साढ़े छह बजे तक प्रार्थना, प्रवचन एवं प्रभातफेरी का आयोजन किया जा रहा है। पवन मित्रुका ने बताया कि मंगलवार को भगवान राम के विवाह की कथा सुनाई जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग