4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कंपनी में कै श लूटने आए पंजाब के तीन हार्डकोर आरोपी गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
criminal

कंपनी में कै श लूटने आए पंजाब के तीन हार्डकोर आरोपी गिरफ्तार

श्रीगंगानगर.

जवाहरनगर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम को पंजाब से यहां कार लेकर एक मनी ट्रांसफर कंपनी में कैश लूटने आए वहां के तीन हार्डकोर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध हथियार व २१ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने उनकी कार जब्त कर ली है। तीनों पर पंजाब में मादक पदार्थ तस्करी, हत्या सहित अन्य कई मामले हैं। पुलिस इनका अपराधिक रिकॉर्ड मंगवा रही है।
जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि हैड कांस्टेबल बेअंत सिंह व सिपाही भगवान सहाय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब से आए तीन शातिर आरोपी ओवरब्रिज मास्टर कॉलोनी के पास कार में बैठे हैं और इनके पास अवैध हथियार हैं। ये आरोपी वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर में लूट का षड़यंत्र कर रहे हैं।

यह सूचना अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देश पर एडीशनल एसपी सुरेन्द्र सिंह व सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित के मार्गदर्शन में सूचना की सत्यता पता लगाया और टीम बनाई गई। जिसमें एएसआई विजय कुमार, हैड कांस्टेबल बेअंत सिंह, सिपाही भगवान सहाय, मनफूल, वकील सिंह ने मौके पर पहुंचकर वहां खड़ी सफेद रंग की कार को घेर लिया। जिसमें तीन जने एक देशी कट्टे व २१ जिंदा कारतूस लेकर बैठे मिले। जो दिन छिपते ही लूट की वारदात की फिराक में थे।

पुलिस ने कार में मिले फरोर खमाणो फतेहगढ़ साहिब पंजाब निवासी जोवनप्रीत पुत्र रणजीत सिंह, सलोदी समराला लुधियाना पंजाब निवासी हरविन्द्र सिंह पुत्र गुरदेव सिंह व संदारी माजरा खमाणो फतेहगढ़ साहिब पंजाब हाल ठीकरीवाल पंजाब निवासी जतिन्द्र सिंह उर्फ जोत पुत्र गुरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे एक देशी कट्टा व २१ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जांच एसआई विक्रम तिवाड़ी को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई वारदात खुलने की उम्मीद है।

तीनों हैं पंजाब के शातिर आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी जोवनप्रीत के खिलाफ पंजाब में ड्रग तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें उसे सजा हो चुकी है। जतिन्द्र सिंह के खिलाफ हत्या मामला पहले दर्ज हुआ था। इनका पंजाब पुलिस से अपराधिक रिकॉर्ड प्राप्त किया जा रहा है। आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाकर पंजाब से आकर यहां वारदात का षड़यंत्र रचा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग