4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एसबीआई बैंक में थैले से सेना के जवान के पचास हजार रुपए पार

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
 froad

एसबीआई बैंक में थैले से सेना के जवान के पचास हजार रुपए पार

-एसबीआई बैंक में थैले में ब्लेड मारकर निकाले रुपए

-सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं हुई कैद

सूरतगढ़. पुराना बस स्टैण्ड स्थित एसबीआई की शाखा से सेना के एक जवान के पचास हजार रुपए पार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खगांला तो दो संदिग्ध महिलाएं कैद हुई है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन व बस स्टेण्ड पर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सैन्य छावनी में एमईएस में कार्यरत जवान चंदेनी (चरखादादरी, हरियाणा) निवासी रामफल (59) पुत्र बुगाराम बुधवार दोपहर करीब बारह बजे टैम्पू में यहां पुराने बस स्टेण्ड स्थित एसबीआई शाखा से 60 हजार रुपए निकाले। उसने दस हजार रुपए की गड्डी पेंट की जेब में डाली तथा पचास हजार रुपए की गड्डी एक थैले में रखी। बैंक के अंदर ही कुछ देर बाद थैला संभाला तो वह ब्लेड से कटा हुआ था तथा उसमें पचास हजार रुपए भी गायब थे। इससे बैंक में हडक़म्प मच गया।

-पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
जवान से रुपए पार होने की सूचना मिलने पर सिटी थाना के सब इंस्पेक्टर बेगराज, हवलदार रामावतार, विरेन्द्र बन्ना, सिपाही हनुमान, रविन्द्र, अशोक की टीम मौके पर पहुंची और बैंक मैनेजर अमित कुमार में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसमें संदिग्ध महिलाएं दिखाई दी, जो जवान के पीछे खड़ी थी और कुछ देर बाद ही बैंक से बाहर आ गई।

सब इंस्पेक्टर बेगराज ने बताया कि इस मामले की सूचना मिलने पर रेलवे स्टेशन व बस स्टेण्ड पर पुलिस की टीम ने संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। पूर्व में बैंक में हुए रुपए पार मामलों में पकड़ी जा चुकी महिलाओं के इस घटनाक्रम में शामिल होने के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग