4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फायरिंग और धमाके की घटना के बाद श्रीगंगानगर में भारत-पाक बॉर्डर पर लगाई धारा 144, कलेक्टर ने जारी किए आदेश

फायरिंग और धमाके की घटना के बाद श्रीगंगानगर में भारत-पाक बॉर्डर पर लगाई धारा 144, कलेक्टर ने जारी किए आदेश
2 min read
Google source verification
Border

Border

श्रीगंगानगर।

राजस्थान से सटे अंतरराष्ट्रीय भारत-पाक बॉर्डर पर फायरिंग और बम धमाकों की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया है। जिले में पाक से सटे बॉर्डर के पास भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित हिंदुमलकोट में शनिवार सुबह बॉर्डर के पास 278 पिल्लर पर फायरिंग की घटना हुई, वहीं शनिवार देर रात पाकिस्तान की ओर से अपनी ही सीमा में बम दागने की घटना के बाद सुरक्षा की दृष्टि से जिला कलेक्टर ने तारबंदी के पास धारा 144 लगा दी है। दोनों घटनाओं के बाद जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर शाम 7 से सुबह 6 बजे तक तारबंदी के पास जाने पर प्रतिबंध लगाया।

बता दें कि भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित हिंदुमलकोट में शनिवार सुबह बॉर्डर के पास 278 पिल्लर पर फायरिंग की घटना हुई थी। फायरिंग के वक़्त जीरो लाइन के पास किसान रोज की तरह अपना काम कर रहे थे। वहीं पाक सीमा से अचानक अंधाधुंध फायरिंग की गई। इस दौरान किसानों ने खेतों में लेटकर अपनी जान बचाई।

बॉर्डर पर फायर की घटना का चश्मदीद किसान सुखदेव व हरदेव सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पाकिस्तान की सीमा में कुछ लोग जिप्सी में आए और उन्होंने खेत की तरफ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान दोनों किसानों ने लेटकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी फायरिंग की पुष्टि की है।

उसके बाद शनिवार देर रात भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जीरो लाइन के पार पाकिस्तान की गुलनजीम और हासिमखान चौकी पर 3-4 किलोमीटर पीछे पाकिस्तान की ओर से अपनी ही सीमा में बम दागे गए हैं। तेज हवाई धमाकों की आवाज से हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि सरहद पर दो बार धमाकों की आवाजें सुनाई दी, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी रायसिंहनगर बॉर्डर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। बीएसएफ ने भी धमाको की पुष्टि की है। ग्रामीणों के अनुसार, तड़के ढाई बजे वायुयान की तेज गरजना सुनी गई। इसके तुरंत बाद बेहद तेज धमाके हुए, धमाकों के बाद इलाके में दहशत फैल गई। लोग अनहोनी की आशंका के चलते बच्चों सहित घरों से बाहर आ गए। बीएसएफ ने फायर की घटना को पाकिस्तानी शिकारियों की हरकत बताया है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग