4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेशन के पास एक ट्रेन को देखने के चक्कर में दूसरी ट्रेन के नीचे आ गया वृद्ध, मौत

https://www.patrika.com/sri-ganga-nagar-news  
less than 1 minute read
Google source verification
death

स्टेशन के पास एक ट्रेन को देखने के चक्कर में दूसरी ट्रेन के नीचे आ गया वृद्ध, मौत

मौके पर जमा हुए लोग, काफी देर खड़ी रही मालगाड़ी
श्रीगंगानगर. शहर में रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार दोपहर को पटरी पार करते समय एक तरफ से आ रही ट्रेन पर ध्यान देने पर दूसरी तरफ आ रही ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। इस दौरान वहां आसपास के लोग जमा हो गए। मालगाड़ी भी वहां काफी देर तक खड़ी रही।
जीआरपी के कार्यवाहक थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी पुरानी आबादी निवासी विजय कुमार (60) पुत्र सोहनलाल अरोड़ा सोमवार दोपहर को रेलवे क्वार्टर की तरफ से पटरी पार कर दूसरी तरफ जा रहा था। इसी दौरान हनुमानगढ़ को जाने वाली ट्रेन आ रही थी। वृद्ध इस ट्रेन को देखते हुए आगे बढ़ रहा था और दूसरी पटरी पर आ गया था। इसी दौरान दूसरी तरफ से मालगाड़ी आ गई। इस दौरान पायलट ने हार्न भी दिया लेकिन वृद्ध को सुनाई नहीं दिया और वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। जब तक इस हादसे का पता चलता, तब तक ट्रेन का इंजन काफी आगे जा चुका था। मामले की सूचना मिलने पर जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। वृद्ध का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग