28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इलाके में सातवीं घटना- गैस गीजर से दम घुटने पर विवाहिता की मौत

जवाहरनगर थाना इलाके में हाउसिंग बोर्ड सेक्टर एक में रविवार दोपहर को बाथरूम में नहाने गई एक विवाहिता की मौत हो गई।

3 min read
Google source verification
gas_gyser_died.jpg

जवाहरनगर थाना इलाके में हाउसिंग बोर्ड सेक्टर एक में रविवार दोपहर को बाथरूम में नहाने गई एक विवाहिता की मौत हो गई। बाथरूम में गैस गीजर लगा हुआ है। इसके कारण दम घुटने से महिला मौत होना बताया जा रहा है। इस संबंध में मृतका के परिजनों की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

पूर्व पार्षद संदीप शर्मा ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड सेक्टर एक में रिपुदमन सिंह हनुमानगढ़ गया हुआ था। पीछे से घर में उसकी पत्नी पूजा (30), उसका छह साल का बेटा व मां थे। रविवार दोपहर करीब डेढ़ - दो बजे पूजा नहाने के लिए ऊपर की मंजिल पर गई थी। जब वह डेढ़- घंटे तक नीचे नहीं आई तो दादी ने अपने पोत्र को ऊपर भेजा। जब बच्चा ऊपर गया तो बाथरूम का दरवाजा खुला था और गेट पर पूजा गिरी हुई थी।

यह भी पढ़ें: भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवा समाप्त

बच्चे ने उसको आवाज लगाई और हिलाया ढुलाया तो वह कुछ नहीं बोली। इस पर बच्चे की चीख पुकार सुनकर दादी रेणू ऊपर पहुंची तो पूजा बेहोशी की हालत में बाथरूम के गेट पर गिरी हुई थी। दादी ने शोर किया तो आसपास के लोग वहां आ गए। लोगों ने तत्काल पूजा को एक निजी अस्पताल में पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बाद में परिजन शव को घर ले आए। इस संबंध में पुलिस को सूचित नहीं किया गया। घटना के संबंध में मृतक के पति को फोन पर अवगत कराया। पूर्व पार्षद ने बताया कि गैस गीजर के कारण दम घुटने से महिला की मौत हो गई।

7 जनवरी 2024 - जवाहनगर थाना इलाके के हाउसिंग बोर्ड सेक्टर एक में दोपहर को गैस गीजर में नहाते हुए पूजा बेहोश हो गई, जिसको अस्पताल ले जाया गया तो उसको मृत घोषित कर दिया गया।


17 दिसम्बर 2023 - गजसिंहपुर के वार्ड एक निवासी 35 वर्षीय सन्तोष देवी पत्नी हरिकिशन स्नानघर में गैस गीजर में रिसाव होने के कारण दम घुटने से अचेत हो गई। उसे चिकित्सालय में उपचार के लिए ले गए। लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।


7 मार्च 2023 - गांव 15 जैड में अपने चाचा के घर गांव 15 जैड में आई श्रीविजयनगर के गोगामेडी गांव निवासी पन्द्रह वर्षीया भावना पुत्री सीताराम स्वामी की गैस गीजर से गर्म पानी से नहाते समय बाथरूम में अचेत हो गई और अस्पताल पहुंचने पहले दम तोड़ दिया था।


30 जनवरी 2023- पुरानी आबादी के वार्ड 15 गांधी बस्ती के किराए के मकान में रह रहीं करीब 43 वर्षीया प्रमिला देवी पत्नी पवन कुमार की दम घुट जाने से बाथरूम में मौत हो गई थी।


27 जनवरी 2023- कोतवाली थाना क्षेत्र एफ ब्लॉक स्थित हॉस्टल में रह रही गांव 10 केडी रावला निवासी रजनी पुत्री जसकरण कुम्हार की नहाते समय गैस गीजर से दम घुटने से अचेत हो गई। वहां रहने वाली अन्य लड़कियों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


24 जनवरी 2023- हनुमानगढ़ जिले के थालडक़ा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां पहुंचे मक्कासर निवासी पति-पत्नी बाथरूम में गैस गीजर के पानी से नहाते समय दम घुटने से मौत हो गई थी।


चिकित्सक विशेषज्ञ डॉ. पवन सैनी का कहना है कि गैस गीजर कार्बन मोनोऑक्साइड बनाता है। यदि बाथरूम में वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था नहीं है तो नहाने वाले व्यक्ति का दम घुट सकता है। यहां तक कि उसकी मौत भी हो सकती है।

दरअसल, गैस गीजर को चलाने और उससे बनने वाली कार्बन मोनो-ऑक्साइड गैस शरीर में पहुंचकर लाल रक्त कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती है। इससे हीमोग्लोबीन मॉलिक्यूल ब्लॉक होता है और शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह आधित होता है.

इससे सांस लेने में दिक्कत, घबराहट, सिर में दर्द, सोचने की क्षमता कम होने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लोग बेहोश हो जाते हैं और ज्यादा देर तक यही स्थिति बने रहने पर मौत हो जाती है।

राजस्थान की ताजा खबरें: Rajasthan Latest News