4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समस्याओं का निराकरण रहेगा प्राथमिकता

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/
less than 1 minute read
Google source verification
election

समस्याओं का निराकरण रहेगा प्राथमिकता

श्रीगंगानगर.

विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित दावेदार जगदीश जांदू इलाके की समस्याओं के निराकरण को प्राथमिकता बताते हैं। उनका कहना है कि दो बार नगर परिषद का सभापति रहने के दौरान उनके सामने शहरी क्षेत्र की समस्याएं आई हैं। उन समस्याओं के निराकरण के लिए वे हमेशा प्रयास करेंगे। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करवाया जाएगा।


उनका कहना है कि श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर मेडिकल कॉलेज की सुविधा नहीं होना तथा कृषि विश्वविद्यालीय की स्थापना दोनों ही इलाके की बड़ी मांगें हैं। दोनों संस्थानों की यहां स्थापना के लिए प्रयास किया जाएगा। किसानों के लिए जल वितरण संबंधी बड़ी समस्या है। इसके निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा। पंजाब से आ रहे दूषित पानी की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता रहेगा।


शहर के सौंदर्यीकरण के लिए इलाके को पर्याप्त राशि दिलाकर विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही शहरी क्षेत्र में नई कॉलोनियों का विकास करवाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। सीवरेज संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग