13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस वीडियो को हरभजन सिंह ने किया था शेयर, उसको लेकर श्रीगंगानगर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Sri Ganganagar Viral Video: राज्यसभा सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए जाने के बाद चर्चा में आए मामले का श्रीगंगानगर पुलिस ने खुलासा किया है।
2 min read
Google source verification
rajasthan viral video

वायरल वीडियो से लिया फोटो (सोशल मीडिया हैंडल हरभजन सिंह)

श्रीगंगानगर। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए जाने के बाद चर्चा में आए मामले का श्रीगंगानगर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो जस्सा सिंह मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर बनाया गया था। वीडियो में सड़क पर असामान्य अवस्था में खड़े नजर आ रहे युवकों भांभू कॉलोनी निवासी योगेश पुत्र हाकम सिंह और उसके भाई जोगिन्द्र सिंह ने नए नशे के सेवन का नाटक किया था।

इसी दौरान पेट्रोल पंप कर्मी ने उनका वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक योगेश को 4.65 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि वीडियो बनाने वाले पेट्रोल पंप कर्मी प्रहलाद सिंह को भी शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार युवक तक हेरोइन कहां से पहुंची और नशे से जुड़े इस पूरे नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।

पूछताछ में गिरफ्तार युवक योगेश ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग हेरोइन (चिट्टा) बेचते हैं, लेकिन वे अपना नाम-पता नहीं बताते। उनसे नकदी देकर हेरोइन खरीदी जाती है। योगेश के अनुसार उसके कब्जे से बरामद हेरोइन वह छजगरिया मोहल्ला क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति से पांच ग्राम खरीदकर लाया था।

नशीले कैप्सूल बेचने वाला अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर

पुलिस अब तक प्रतिबंधित प्रेगाबालिन कैप्सूल बेचने वाले दवा विक्रेता तक नहीं पहुंच पाई है। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों युवक हेराेइन और प्रेगाबालिन दवा का नशा करने के आदी हैं।

इनका कहना है

इस मामले से जुड़े प्रेगाबालिक दवा विक्रेताओं की भी पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान यदि कोई अन्य व्यक्ति भी इस अवैध नेटवर्क से जुड़ा पाया जाता है तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। कुछ लोग 'जॉम्बी ड्रग्स' के नाम पर वीडियो बनाकर और वायरल कर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे सभी लोगों की भूमिका की गंभीरता से जांच की जा रही है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई करेगी।

  • हरिशंकर यादव, पुलिस अधीक्षक, श्रीगंगानगर

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग