3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sri ganganagar : अलमारी में रखी स्लिप में लिखी वजह, फिर युवक ने दी जान, 3 पर FIR, पढ़ें एक नाकाम लव स्टोरी

Sri ganganagar Crime : श्रीगंगानगर में हाउसिंग बोर्ड निवासी मोहनलाल ने अपने बेटे कृष गर्ग के जान देने के मामले में 3 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पढ़े इस नाकाम लव स्टोरी को।
2 min read
Google source verification
Sri ganganagar Young man Krish Garg Death FIR against 3 read a failed love story

Sri ganganagar Crime : मृतक युवक कृष गर्ग। फोटो पत्रिका

Sri ganganagar Crime : प्रेमिका की अनदेखी से खफा एक युवक ने शनिवार रात अपनी जान दे दी। अपनी जान देने से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका पर धोखा देने और दूसरे युवक से बात करने का आरोप लगाया। मृतक के पिता की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने प्रेमिका, प्रेमिका के पूर्व दोस्त और उसके भाई के खिलाफ जान देने के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की है।

एएसआई निहाल बिश्नोई ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी युवक कृष गर्ग (19 वर्ष) के पिता ने 31 जुलाई को थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि कृष 31 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे घर से यह कहकर निकला था कि थोड़ी देर में लौट आएगा, लेकिन वह रात साढ़े दस बजे तक वापस नहीं आया। इस दौरान उसने फोन भी नहीं उठाया। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिला, तो परिजनों ने थाने में सूचना दी।

एक अगस्त की रात करीब 11 बजे कृष का शव गंग नहर में नाथावाली पुल के पास पानी में तैरता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर श्रीगंगानगर के सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, कृष ने जान देने से पहले कुछ वीडियो बनाकर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को साझा किए थे।

अलमारी में रखी स्लिप में लिखी थी वजह

एक वीडियो में उसने कहा कि वह जान देने जा रहा है और इसका विस्तृत वजह घर की अलमारी में रखी स्लिप में लिखी है। उसने अपनी मौत के लिए प्रेमिका और दो अन्य युवकों को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि उसकी प्रेमिका को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। उसने यह भी स्पष्ट किया कि इसमें उसके परिजनों की कोई गलती नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

मृतक के पिता ने दर्ज कराया मामला

हाउसिंग बोर्ड निवासी मोहनलाल ने अपने बेटे कृष गर्ग के जान देने के मामले में तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि सेतिया कॉलोनी निवासी एक युवती, उसके पूर्व दोस्त दिवांशु और दिवांशु के भाई यश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मोहनलाल ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसका बेटा कृष बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। कृष एक युवती का दोस्त था।

पुलिस ने मामले में जांच शुरू की

पिता का आरोप है कि वह युवती, दिवांशु और यश ने कृष को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस प्रताड़ना के कारण कृष इतना अधिक परेशान हो गया कि वह अंततः जान देने जैसा कदम उठाने को विवश हो गया। पुलिस ने मोहनलाल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

जांच अधिकारी ने बताया कि वे आरोपियों से पूछताछ करेंगे और सभी संबंधित साक्ष्यों को एकत्र करेंगे। पुलिस का कहना है कि वे सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं और जल्द ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग