4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तैयारियां पूरी, कल होगा मतदान

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
3 min read
Google source verification
student union

तैयारियां पूरी, कल होगा मतदान

श्रीगंगानगर.

छात्र संघ चुनाव के लिए जिलामुख्यालय के आठ महाविद्यालयों में तैयारियां पूरी हो चुकी है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी झगड़े की आंशका को देखते हुए सतर्क हो गई। मतदान शुक्रवार को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। कॉलेज परिसरों में वहां के निर्वाचन मंडल ने पोलिंग बूथ और मतदाताओं के लिए बैलेट पैपर की तैयारियां कर ली है।

गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में नौ पोलिंग बूथ बनाए गए है। इधर, प्रत्याशियों ने डोर टू डोर जाकर संपर्क किया। अधिकांश मतदाताओं ने ग्रामीण इलाके में अपना डेरा डाले रखा। खालसा कॉलेज के प्रत्याशियों ने तो पंजाब और हरियाणा में जाकर वोट मांगे। वहां के कई मतदाता पंजाब और हरियाणा के रहने वाले है।

उधर, डा.़बीआर अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय के भी वोटर भारत पाकिस्तान सीमा क्षेत्र के ग्रामीण है, एेसे में प्रत्याशियों ने इन बॉर्डर एरिया गांवों में छात्रों से वोट की अपील की।


पर्दे के पीछे कई जनप्रतिनिधि
आठ महाविद्यालयों में ज्यादातर प्रत्याशियों को कईयों को विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों का हाथ बताया जाता है। यहां तक उम्मीदवारों को होर्डिग्स का खर्चा भी एेसे जनप्रतिनिधियों ने मैनेज किए है। एक डायरेक्टर ने तो अपने दो रिश्तेदार प्रत्याशियों को वाहन भी उपलब्ध कराएं है।

वहीं एेसे भी लोग जो विधानसभा चुनाव के लिए टिकट की दौड़ में है, उन्होंने भी अपने हिसाब से प्रत्याशियों पर दांव लगाया है ताकि तीन महीने उपरांत होने वाले विधानसभा चुनाव में उनको वोट दिलाने में सक्रियता रूप से छात्र नेता भागदौड़ कर सके।


सात कॉलेजों में अध्यक्षी में सीधा मुकाबला, एक में चार प्रत्याशी
जिला मुख्यालय पर आठ में से सात एेसे महाविद्यालय है जहां अध्यक्ष पद के लिए आमने सामने का मुकाबला हो रहा है लेकिन एक कॉलेज में चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। डा.़बीआर अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। वहीं एसजीएन खालसा पीजी कॉलेज, एमडी कॉलेज और एसडी बिहाणी कॉलेजों में अध्यक्षी के लिए दो-दो प्रत्याशियों में कांटेदार मुकाबला होने के आसार है।

इधर, चौधरी बीआर गोदारा राजकीय गल्र्स कॉलेज, राजकीय विधि महाविद्यालय, राधाकृष्णन कन्या महाविद्यालय व एसडी बिहाणी विधि महाविद्यालय में भी दो दो उम्मीदवारों में अपने पक्ष में वोट पोल कराने की व्यापक तैयारियों के कारण मुकाबला रोचक हो गया है।


पुलिस फोर्स ने लिया कॉलेजों का जायजा
छात्रसंघ चुनाव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बुधवार को फोर्स सहित पुलिस अधिकारियों ने कॉलेजों का जायजा लिया और विद्यार्थियों को नियमों में रहकर चुनाव लड़ें। वहीं पुलिस ने विद्यार्थियों को सचेत किया है कि जुलूस आदि निकालने पर कार्रवाई की जाएगी।

सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस की ओर से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्णतया सतर्कता बरती जा रही है। इसके लिए बुधवार को अधिकारियों के निर्देश पर सीओ के नेतृत्व में सभी थानों के थाना प्रभारी, पुलिस जाब्ता व पुलिस लाइन से आरएसी के जवानों की ओर से शहर के सभी कॉलेजों का जायजा लिया गया। पुलिस ने कॉलेज परिसर, चौराहों, प्रत्याशियों के कार्यालयों के आसपास कहीं भी भीड़ जमा नहीं होने दी है और प्रत्याशियों के लिए इसके लिए पाबंद भी किया गया है।

वहीं कॉलेजों में प्रत्याशियों, छात्रों व कॉलेज स्टाफ से चर्चा की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को नियमानुसार चुनाव प्रचार करें, चुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाने आदि की समझाइश की गई। चुनाव में यदि कोई गड़बड़ी होती है तो किसी की शिकायत पर उस पद का चुनाव रद्द भी हो सकता है। इसलिए शांति एवं नियमों में रहकर चुनाव लड़ें। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को मतदान से पहले और बाद जुलूस आदि निकालने पर पाबंदी रहेगी।

यदि प्रशासन की ओर से जुलूस निकालने की अनुमति दी जाती है तो ही निकाला जा सकता है, अन्यथा पुलिस की ओर से जुलूस निकालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी ने बताया कि मतदान के दिन कॉलेजों, आसपास व शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। इसके लिए शहर के बाहर के सभी थानों की पुलिस व लाइन का जाब्ता व अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा शहर के चारों तरफ सघन नाकेबंदी रहेगी। जिसमें वाहनों की तलाशी ली जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग