5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तकनीकी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
rajasthan news

तकनीकी कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन

सूरतगढ़ थर्मल. सूरतगढ़ तापीय परियोजना में करीब 18 वर्षो से कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों को एसीपी का उचित लाभ देने और पुनः सृजन के तहत बढ़े हुए तकनीकी पदों पर पदोन्नति करने की मांग को लेकर इंटक के नेतृत्व में सूरतगढ़ थर्मल के तकनीशियनों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रकट किया।

विद्युत उत्पादन मजदूर यूनियन के महामंत्री नरेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि 18 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सैकड़ो तकनीकी कर्मचारियों को 9 वर्ष के अंतराल के बाद मिलने वाला दूसरा एसीपी लाभ 2800 के हिसाब से ग्रेड पे 10 ए पर ही दिया जा रहा है। जबकि ये 3600 हिसाब से हमे ग्रेड पे 11 पर में फिक्स किया जाना चाहिए। इसके अलावा चार माह पूर्व विभाग द्वारा सृजित वरिष्ठ तकनीकी कर्मचारी द्वितीय के पदों पर भी आज तक पदोन्नति नही की गई है। इसी के विरोध में इंटक संगठन द्वारा बुधवार से काली पट्टी बांध कर लगातार विरोध प्रकट किया जाएगा।

इसके अलावा आगामी 31 अगस्त को परियोजना मुख्य द्वार पर सुबह 8 बजे से 10:30 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी कड़ी में 4 सितम्बर को सभी तकनीकी कर्मचारियों के साथ इंटक परियोजना मुख्य द्वार पर एक दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेगी। अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि इसके साथ साथ इंटक द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बुधवार तक करीब पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री के नाम पोस्ट किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि आगामी 6 सितम्बर को बीकानेर संभाग में शुरू हो रही गौरव यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के गंगानगर प्रवास के दौरान उत्पादन निगम के सीएमडी द्वारा श्रमिक संगठनों के साथ संवादहीनता की भी शिकायत की जाएगी।

Read more : राजस्थान के इन इलाकों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी, यहां मूसलाधार तो यहां लगी बरसात की झड़ी

Read more : जयपुर के आराध्य देव गोविंददेव जी मंदिर में शुरू हुई कृष्ण जन्मोत्स्व की तैयारियां, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग