4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर की सफाई व्यवस्था फिर बनी प्रयोगशाला, अब कलक्टर ने संभाली कमान और लगा दिए 13 अफसर

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/      
2 min read
Google source verification
 city's cleaning system

शहर की सफाई व्यवस्था फिर बनी प्रयोगशाला, अब कलक्टर ने संभाली कमान और लगा दिए 13 अफसर

श्रीगंगानगर। शहर में सफाई व्यवस्था फिर चरमराई हुई है। नगर परिषद अपनी जिम्मेदारी से बचने का प्रयास कर रही है, हालात यह है कि सफाई कर्मियों की मॉनीटरिंग तक नहीं हो रही है। इस कारण अधिकांश वार्डो में कचरे के ढेर लगे हुए है।

नालियों से सिल्ट तक निकलवाने के लिए पार्षदों से मिन्नतें तक निकलवानी पड़ रही है। सभापति ने भी अधिकारियों को जिम्मेदार बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि आयुक्त मिलखराज चुघ ने पिछले दिनों कंट्रोल रूम और तीन सफाई निरीक्षकों को अलग अलग जोन में नोडल अफसर लगाया था, लेकिन संबंधित सफाई निरीक्षकों ने अपने मोबाइल फोन का स्वीच तक ऑफ कर लिया। जिस कंट्रोल रूम में शिकायतें आई वह भी खानापूर्ति से डिस्पोजल हुई।

नतीजन यह फार्मूला फेल हो गया। कलक्टे्रट परिसर के अंदर और बाहर तक सफाई नहीं हो रही है। अब कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शहर की सफाई व्यवस्था, नालों की सफाई, कचरा संग्रहण केन्द्र, कचरा उठाव, मेन हॉल, जल प्रवाह के अवरोध, सार्वजनिक सडकंो पर बने गढ्ढों की स्थिति, विद्युत ट्रांसफार्मर, पेड टुटने से खतरे की स्थिति के साथ साथ सफाई कर्मियों की नियमित हाजिरी जांचने के लिए पचास वार्डो में दस अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया है। वहीं इन नोडल अफसरों पर तीन अधिकारियों की टीम बनाई गई है। इन
इस बीच जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि वार्ड नम्बर 1 से 5 तक के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता पवन यादव, वार्ड 6 से 10 के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक बी.पी.चंदेल, वार्ड 11 से 15 के लिए पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक हुकमाराम, वार्ड 16 से 20 के लिए महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक विजय कुमार, वार्ड 21 से 25 तक के लिए एडीपीसी हरचंद गोस्वामी, वार्ड ा 26 से 30 के लिए विद्युत निगम के अधीशाषी अभियंता के.एस.पन्नु, वार्ड 31 से 35 के लिए कृषि विभाग के सहायक निदेशक डॉ. रमेशचंद बराला, वार्ड 36 से 40 के लिए उद्यान विभाग की सहायक निदेशक प्रीति गर्ग, वार्ड 41 से 45 के लिए उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक हरिश मित्तल तथा वार्ड 46 से 50 के लिए खनिज विभाग के अधीशाषी अभियंता यशवंत डामोर को लगाया गया है।
कलक्टर ने बताया कि जिन अधिकारियों को वार्डवार जिम्मेदारी दी है, वे अधिकारी प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को सुबह 6 से 8 बजे तक संबंधित सफाई निरीक्षक के साथ संबंधित वार्ड का जायजा लेकर अपनी जांच रिपोर्ट तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड1 से 20 के लिए एडीएमसिटी राजवीर सिंह, वार्ड 21 से 30 के लिए जिला परिषद की एसीईओ डॉ. हरितिमा और वार्ड 31 से 50 के लिए एसडीएम मुकेश बारहठ मॉनीटरिंग करेंगे।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग