20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिले को मिली 7400 वैक्सीन की डोज, आज 33 स्थानों पर लगाई जाएगी

- सुबह आठ बजे खुलेगा स्लॉट
less than 1 minute read
Google source verification
जिले को मिली 7400 वैक्सीन की डोज, आज 33 स्थानों पर लगाई जाएगी

जिले को मिली 7400 वैक्सीन की डोज, आज 33 स्थानों पर लगाई जाएगी

श्रीगंगानगर. चार दिन से वैक्सीन का इंतजार कर रहे जिले को बुधवार शाम को 7400 वैक्सीन की डोज मिली है। इसके लिए जिले में 33 सेंटर बनाए गए हैं। जहां गुरुवार को वैक्सीजन की डोज लगाई जाएगी। इसके लिए आठ बजे स्लॉट ओपन होगा।


आरसीएचओ एवं वैक्सीन प्रभारी डॉ. एचएस बराड ने बताया कि वैक्सीन नहीं होने के कारण रविवार से बुधवार तक जिले में वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा था। जहां-जहां वैक्सीन की कुछ डोज बची थी, उनको ही एक-दो स्थानों पर लगाया गया था। बुधवार शाम को जिले को वैक्सीन की 7400 डोज मिली है। इसके लिए गुरुवार को 33 केन्द्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा।

इसके लिए तैयारी कर ली गई है। गुरुवार को वैक्सीनेशन के लिए सुबह आठ बजे स्लॉट ओपन होगा। लोग अपने नजदीकी सेंटर पर जाकर वैक्सीन की डोज लगवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में वैक्सीन की डोज सप्लाई बढ़ती है तो जिले में वैक्सीनेशन सेंटरों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग