4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल संचालिका की वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 15 लाख मांगे

https://www.patrika.com/sri-ganganagar-news/  
less than 1 minute read
Google source verification

- पुलिस धमकी देने वाले आरोपियों की तलााश में जुटी
श्रीगंगानगर. जवाहरनगर थाने में एक निजी स्कूल की संचालिका की ओर से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पंद्रह लाख रुपए मांगने का मामला दर्ज हुआ है।


पुलिस ने बताया कि इलाके में रहने वाली स्कूल संचालिका ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि किसी अज्ञात मोबाइल नंबर उसको सोशल मीडिया पर वीडियो व फोटो भेजे गए और इनको सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। इन वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करने के लिए उसको ब्लैकमेल किया जा रहा है और आरोपियों की ओर से उससे पंद्रह लाख रुपए की नकदी मांगी जा रही है।

आरोपियों की ओर से संचालिका को लगातार फोन कर धमकाया जा रहा है। संचालिका की ओर से वीडियो व फोटो पुलिस को सौंप दिए गए हैं। पुलिस इनकी जांच कर रही है। पुलिस ने फोन कर धमकी देने व ब्लैकमेल करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए मोबाइल नंबरों के आधार पर उनका पता लगाया जा रहा है।

इस मामले की जांच जवाहरनगर थाने में तैनात सबइंस्पेक्टर विक्रम तिवाड़ी को सौंपी गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग