4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तीन राज्यों की पुलिस और दो स्पेशल जांच एजेंसी पीछे, अंकित का सुराग नहीं

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification
demo pic

demo pic

- राजस्थान की एसओजी व हरियाणा की एटीएस भी कर रही जांच
श्रीगंगानगर.

शहर के जवाहरनगर थाना इलाके में मेटालिका जिम में करीब ढाई माह पहले लॉरेंस गैंग के शूटरों ने जॉर्डन की ताबड़तोड़ गोलियां मार हत्या कर दी थी। इस मामले में ढाई माह बाद भी तीन राज्यों की पुलिस व दो स्पेशल जांच एजेंसी भी गैंग के शूटर अंकित का सुराग नहीं लगा पाई है। जिले में अंकित व उसके साथियों ने जॉर्डन व पंकज की हत्या कर दी थी। दो मामलों में ही यह फरार चल रहा है। इस पर पुलिस की ओर से पचास हजार रुपए का इनाम व पोस्टर जारी हो चुके हैं।

लॉरेंस गैंग के शूटरों ने इलाके मे पहली वारदात लालगढ़ जाटान क्षेत्र में पंकज सोनी की गोलियां मारकर हत्या करने व सोने-चांदी के जेवर लूटने की थी। इस मामले में पुलिस की ओर से अंकित के साथियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन अंकित पुलिस के कब्जे में नहीं आ सका। कुछ माह बाद ही गैंग ने जवाहरनगर इलाके में जॉर्डन की सुबह पांच बजे हत्या कर दी थी और यहां से फरार हो गए।

पुलिस इस मामले से जुड़े छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन मुख्य आरोपी अंकित अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि जॉर्डन हत्याकांड में कुल छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और अंकित सहित पांच आरोपी अभी तक फरार चल रहे हैं। अंकित व उसके अन्य साथियों को पकडऩे के लिए राजस्थान, हरियाणा, पंजाब पुलिस की ओर से कई बार जाल बिछाए गए लेकिन पुलिस को उसका सुराग तक नहीं लगा पाई है। इसके अलावा मामले में एसओजी व हरियाणा की एटीएस भी जांच में जुटी हुई है।

जांच में जुटे हैं, जल्द गिरफ्त में होगा

जॉर्डन हत्याकांड में पुलिस की ओर से लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। श्रीगंगानगर पुलिस की चार टीमें अभी भी हरियाणा व पंजाब पुलिस टीमों के साथ अंकित व उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है। सूचनाओं के आधार पर दबिश की कार्रवाई की जा रही है। आरोपित शीघ्र गिरफ्त में होगा।

-तुलसीदास पुरोहित, सीओ सिटी, श्रीगंगानगर।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग